Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अतुल प्रधान बोले- अयोध्या में छह बार लैंडयूज बदला गया:सेंट्रल मार्केट में पहुंचे, जल्द एक प्रतिनिधिमंडल को अखिलेश यादव से मिलवाने का दिलाया भरोसा

    2 hours ago

    2

    0

    समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि जिस तरह अयोध्या में चंद पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार ने छह बार लैंडयूज बदला, ठीक उसी तरह मेरठ सेंट्रल मार्केट के लिए भी सरकार प्रस्ताव तैयार करे। वह सेंट्रल मार्केट में चल रहे महिलाओं के धरने पर पहुंचे थे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही वह यहां के प्रतिनिधिमंडल को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मिलवाएंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गूमी व सपा नेता शैंकी वर्मा भी साथ मौजूद रहे। महिलाओं से किया सीधा संवाद अतुल प्रधान सोमवार दोपहर अचानक सेंट्रल मार्केट के धरना स्थल पर पहुंच गए। कुछ देर पहले ही यहां समाजवादी पार्टी के एक डेलिगेशन का विरोध हुआ था। सपा नेता मुखिया गुर्जर तक को बिना विचार व्यक्त किये लौटना पड़ा। अतुल प्रधान धरने पर पहुंचे और कुर्सी लेकर बैठ गए। उसके बाद धरने पर मौजूद महिलाओं से उन्होंने वार्ता की। कई महिलाएं वार्ता के दौरान फूट-फूटकर रोने लगी। सत्ता से जुड़े नेताओं पर किये कटाक्ष धरने पर संबोधन के दौरान अतुल प्रधान सत्ता पक्ष के नेताओं पर जमकर बरसे। राज्यसभा सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई का नाम लिए बिना उनके बयान पर अतुल ने रोष व्यक्त किया। सपा विधायक ने कहा कि इतने बड़े पद पर होकर भी वह पर्दे के पीछे से मदद करने की बात बोल रहे हैं। जबकि उन्हें सामने से आकर मदद करनी चाहिए। राजनीति वाले मुद्दे पर भी बोले अतुल सपा विधायक अतुल प्रधान को यह जानकारी मिल चुकी थी कि वहां आए पार्टी के एक डेलिगेशन को कुछ समय पहले ही लौटा दिया गया था। उन्होंने बेहद सामान्य तरीके से अपनी बात शुरू की और जनप्रतिनिधियों की भूमिका के बारे में बताएं। इसी दौरान उन्होंने कहा कि सत्ता को छोड़कर अगर कोई धरना स्थल पर पहुंच रहा है तो उसका विरोध ना करें। जब सत्ता पक्ष शांत बैठा है तो वह विपक्षी ही जनता की आवाज बनने आया है। अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है विपक्ष अतुल प्रधान ने कहा कि जनता ने विधानसभा चुनाव हो या लोकसभा चुनाव, समाजवादी पार्टी को सीटें जिताकर अपना भरोसा जताया है। मेरठ में भी चार विधायक जीत कर आए थे जिनमें से तीन अभी भी हैं। यह विधायक जनता से सीधा वायदा नहीं कर सकते लेकिन उनकी आवाज को सदन में उठा सकते हैं जहां नए कानून तैयार होते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। छोटे व्यापारियों को हौसला बढ़ा गए अतुल सपा विधायक ने कहा कि यह लड़ाई बड़े कारोबारी की नहीं बल्कि छोटे दुकानदारों की है। उन दुकानदारों की है जो पाई पाई जोड़कर अपना कारोबार खड़ा करते हैं ताकि दो वक्त की रोटी जुटा सके। समाजवादी पार्टी उनका दर्द समझती है। वह सदन में इस मुद्दे को उठा चुके हैं। आगे जैसे संभव होगा वह जनता की आवाज बनेंगे। बोले- पैदा होते ही समाजवादी पार्टी से नहीं जुड़ा अतुल प्रधान ने कहा कि वह शास्त्री नगर क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। यहां के हालात से उन्हें दुख पहुंचा है तभी वह यहां पहुंचे हैं। अब इसे कोई राजनीतिक रूप देने का प्रयास करें तो वह उसकी सोच है। उन्होंने कहा कि वह पैदा होते ही समाजवादी पार्टी में शामिल नहीं हुए थे। जैसे-जैसे बड़े हुए वैसे-वैसे समाजवादी पार्टी की नीतियां समझ में आई। तब जाकर उन्होंने पार्टी ज्वाइन की। दिल्ली में अखिलेश यादव से मिलवाएंगे अपने संबोधन के दौरान अतुल प्रधान ने बताया कि वह सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से 4 से 5 बार इस मुद्दे पर चर्चा कर चुके हैं। उनका साफ कहना है कि 2027 में अगर समाजवादी पार्टी की सरकार प्रदेश में आती है तो वह व्यापारियों की समस्या का स्थाई समाधान लेकर आएंगे। अतुल ने बताया कि 16, 17 और 18 अप्रैल को दिल्ली में विशेष सत्र चलेगा। यहां उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आ रहे हैं। उनका प्रयास होगा कि वह सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के एक दल को तैयार कर अखिलेश यादव से मिलवाएंगे। छोटे व्यापारियों से बाजार चल रहा दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान अतुल प्रधान ने सोमवार को नोएडा में हुई घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जनता रिएक्शन देती है। नोएडा की गरीब जनता ने जो रिएक्शन दिया उसे पूरा देश देख रहा है। लेकिन यह रिएक्शन केवल एक दिन का नहीं है लंबे समय से उन्हें परेशान किया गया, जिसके बाद यह रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा कि सरकार को केवल बड़े उद्योगपतियों को ही नहीं देखना, उन्हें छोटे व्यापारी का भी ध्यान रखना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमित की मौत में चारों पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग:परिवार ने कहा कि अधिकारी बचाने में जुटे, हादसे में नहीं पुलिस पिटाई से गई जान
    Next Article
    गोरखपुर में छेड़खानी करने के 4 आरोपी गिरफ्तार:जीडीए टॉवर में युवती पर किया कमेंट, भाई का मारकर फोड़ दिया था सिर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment