Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में छेड़खानी करने के 4 आरोपी गिरफ्तार:जीडीए टॉवर में युवती पर किया कमेंट, भाई का मारकर फोड़ दिया था सिर

    2 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र में स्थित जीडीए टॉवर में 11 अप्रैल की शाम युवती से छेड़खानी के बाद विरोध करने पर उसके भाई की पिटाई कर सिर फोड़ दिया गया था। इस मामले में कैंट पुलिस ने चार आरोपियों को सोमवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान गोला थाना क्षेत्र के सकरडीहा निवासी विपुल यादव, सिकरीगंज के लाखून बुजुर्ग के हर्षदीप सिंह, आजमगढ़ के किशन यादव और गोला के श्रेयांश सिंह के रूप में हुई। युवती के भाई को दौड़ाकर पीटा जीडीए टॉवर परिसर में 11 अप्रैल की शाम एक युवती को देखकर कुछ युवकों ने अभद्र टिप्पणी की थी। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करने लगे। युवती ने अपने भाई को बुलाया, लेकिन उसके पहुंचते ही आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया और दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। वायरल वीडियो में युवक को जमीन पर गिरने के बाद भी लात-घूंसे से मारते देखा गया। इस दौरान युवती मदद की गुहार लगाती रही। जबकि आसपास मौजूद लोग वीडियो बनाते रहे। पीड़िता की तहरीर पर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक, श्रेयांश सिंह, विपुल यादव, हर्षदीप सिंह और किशन यादव ने छेड़खानी, मारपीट और धमकी देने की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी गोलघर उपनिरीक्षक अवनीश कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक आशीष कुमार दुबे और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर उन्हें कोर्ट में पेश किया। जहां से सभी को जेल भेजवा दिया गया है। इसके अलावा इस केस में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अतुल प्रधान बोले- अयोध्या में छह बार लैंडयूज बदला गया:सेंट्रल मार्केट में पहुंचे, जल्द एक प्रतिनिधिमंडल को अखिलेश यादव से मिलवाने का दिलाया भरोसा
    Next Article
    झांसी-लखनऊ इंटरसिटी आज से निरस्त होनी थी:मांग बढ़ी तो रेलवे ने बहाल कर दी, अब झांसी से गोविंदपुरी के बीच चलेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment