Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अतुल प्रधान ने सदन में उठाया सेंट्रल मार्केट का मुद्दा:मेरठ के सरधना विधायक बोले- व्यापारियों को बचाने के लिए बिल लेकर आए सरकार

    5 hours ago

    1

    0

    मेरठ के जागृति विहार में सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण को लेकर चल राम मुद्दा अब सदन में भी तूल पकड़ रहा है, सरधना विधानसभा से विधायक अतुल प्रधान ने विधानसभा में भी इसको लेकर अपनी बात रखी और ध्वस्तीकरण पर रोक लगाने की अपील की। बिल पास कराए सरकार विधायक अतुल प्रधान ने सदन में कहां की यह फैसला माननीय न्यायालय का है लेकिन मेरठ में महापौर भाजपा के हैं, सांसद भाजपा के हैं, प्रदेश में सरकार भाजपा की है, देश में सरकार भाजपा की है और भाजपाई व्यापारियों को अपना कोर वाटर बताते हैं, ऐसे में भाजपा का फर्ज है कि उनके हित में एक बिल पास कराए और उनकी दुकानों को ध्वस्तीकरण से बचने का काम करें। हजारों लोगों के जीवन का सवाल विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण से हजारों लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। जिन लोगों ने दिन-रात मेहनत करके अपने प्रतिष्ठान खड़े किए हैं, अगर अचानक से इस प्रकार ध्वस्तीकरण हो जाएगा तो कैसे वह अपने परिवार को पाने का काम करेंगे। सिर्फ व्यापारी ही नहीं बल्कि उससे जुड़े अन्य कर्मचारी भी इस दोस्ती कारण से प्रभावित होंगे ऐसे में कोई बीच का रास्ता निकाल कर उनकी मदद की जानी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट से आया है आदेश बीती 27 जनवरी को माननीय न्यायालय ने आदेश दिया था कि अगले 6 हफ्तों में व्यापारी आवासीय परिसर में चल रहे कॉमरशियल गतिविधियों को बंद करें अन्यथा उनके प्रतिष्ठानों को ध्वस्त कर दिया जाएगा तभी से यह मामला तूल पकड़े हुए है। सुंदरकांड भी करेंगे व्यापारी सेंट्रल मार्केट के व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं, कभी वह अपनी समस्या को लेकर अपने जनप्रतिनिधियों के पास जाते हैं तो कभी बाजार बंदी का ऐलान कर व्यापारी वर्ग की पंचायत करते हैं। इसी क्रम में व्यापारियों ने मंगलवार को अपने प्रतिष्ठानों को बचाने के लिए एक सुंदरकांड सेंट्रल मार्केट में करने का भी अपने साथी व्यापारियों से अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि अगर जनप्रतिनिधि हमारी मदद नहीं कर रहे तो हम अपने रोजगार को बचाने के लिए अब भगवान से ही मांग कर सकते हैं
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में युवक की गर्दन पर चाकू से हमला:मीट की दुकान पर हुई घटना, मुकदमा दर्ज
    Next Article
    अयोध्या के साकेत महाविद्यालय में शिक्षकों का विरोध:काली पट्टी बांधकर शिक्षकों का प्रदर्शन, एफआईआर वापस लेने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment