Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट:लखनऊ में विधानसभा घेरने जा रहे थे,आधी रात को पुलिस ने कॉलोनी में भी बिठाया पहरा

    2 hours ago

    1

    0

    झांसी में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष देशराज रिछारिया को पुलिस ने सोमवार देर रात उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया। वह मंगलवार को लखनऊ में होने वाले कांग्रेस के बड़े प्रदर्शन में शामिल होने के लिए अपने समर्थकों के साथ रवाना होने वाले थे। दरअसल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने मनरेगा में किए गए परिवर्तन को लेकर मंगलवार को लखनऊ में विधानसभा घेराव का ऐलान किया है। इसमें प्रदेश भर से पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होने जा रहे हैं। इसी क्रम में झांसी से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लखनऊ पहुंचने की तैयारी थी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष देशराज रिछारिया ने बताया कि वह रात में अपनी कार से लखनऊ जाने वाले थे, इसके बाद मुंबई-लखनऊ पुष्पक एक्सप्रेस से यात्रा करने की योजना थी। इसी दौरान बीएचईएल स्थित उनके आवास पर पुलिस पहुंची और उन्हें बाहर निकलने से रोक दिया। रात भर उनके घर के बाहर पुलिसकर्मी तैनात रहे। उन्होंने बताया कि न सिर्फ उनके घर बल्कि कॉलोनी के मुख्य गेट पर भी पुलिस का पहरा लगा दिया गया, ताकि वह किसी भी स्थिति में लखनऊ न जा सकें। देशराज रिछारिया ने इस कार्रवाई को अलोकतांत्रिक बताते हुए कहा कि यह विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास है। उन्होंने कहा, “सरकार और भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस की आवाज को दबा नहीं सकती। हम मनरेगा में किए गए बदलाव के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।” वहीं, पुलिस की ओर से अभी तक इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पहले दिन में घर और रात में कॉलोनी पर पहरा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष देशराज रिछारिया ने बताया कि पहले दिन में पुलिस आई और उन्हें सड़क मार्ग से लखनऊ जाने से रोक दिया। सूरज ढलने तल पुलिस घर पर ही मौजूद रही। इसके बाद उन्होंने रात 12 बजे पुष्पक एक्सप्रेस से लखनऊ जाने की योजना बनाई तो पुलिस ने कॉलोनी के मेन गेट पर पुलिस तैनात कर दी। रात 1 बजे तक पुलिस मेन गेट पर ही रही, जिससे उनकी ट्रेन भी छूट गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली पुलिस पर कोर्ट की सख्ती; NRI की शिकायत पर की गई कार्रवाई पर स्टेटस रिपोर्ट तलब
    Next Article
    दिल्ली ट्रिपल-मर्डर केस- लड्डू में सल्फास, नींद की गोलियां मिलाईं:खाकर सो जाते थे लोग; तांत्रिक गेहूं में दवा के नाम पर मंगाता था गोली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment