Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अटारी-वाघा बॉर्डर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला:अब शाम 5 बजे शुरू होगी परेड; मौसम और सूर्यास्त को देखते हुए फैसला

    8 hours ago

    1

    0

    पंजाब के अमृतसर स्थित अटारी-वाघा बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। इस संबंध में प्रोटोकॉल अधिकारी अरुण माहल ने जानकारी देते हुए बताया कि अब यह सेरेमनी शाम 5 बजे शुरू होगी, जबकि पहले इसका समय शाम 4:30 बजे निर्धारित था। मौसम में बदलाव और दिन के देर से ढलने को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। अरुण महाल के अनुसार, गर्मियों के मौसम में सूर्यास्त का समय बदल जाता है, जिसके चलते झंडा उतारने की प्रक्रिया को निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सही समय पर पूरा करने के लिए सेरेमनी के समय में संशोधन करना आवश्यक था। इसी कारण अब परेड आधा घंटा देरी से, यानी शाम 5 बजे शुरू की जाएगी। हजारों की संख्या में पहुंचते हैं लोग अटारी-वाघा बॉर्डर पर हर दिन हजारों की संख्या में लोग इस भव्य आयोजन को देखने पहुंचते हैं। भारत और पाकिस्तान के जवानों द्वारा की जाने वाली सिंक्रोनाइज मार्च, जोश से भरे कदमताल, राष्ट्रगान और झंडा उतारने की आकर्षक प्रक्रिया दर्शकों में देशभक्ति की भावना भर देती है। जैसे ही “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” और “हिंदुस्तान जिंदाबाद” के नारे गूंजते हैं, पूरा माहौल राष्ट्रप्रेम से सराबोर हो उठता है। पर्यटकों के लिए खास आकर्षण देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए यह सेरेमनी एक खास आकर्षण का केंद्र है। यह आयोजन भारत-पाकिस्तान सीमा पर दोनों देशों की सेनाओं की अनुशासन और परंपरा का प्रतीक माना जाता है। प्रोटोकॉल अधिकारी अरुण महाल ने पर्यटकों से अपील की है कि वे समय में हुए इस बदलाव को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं, ताकि वे इस प्रेरणादायक और गौरवपूर्ण रिट्रीट सेरेमनी का पूरा आनंद उठा सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SC बोला-शादी से पहले फिजिकल रिलेशन कैसे बना सकते हैं:हो सकता है हम पुराने ख्यालों के हों लेकिन लड़का-लड़की अजनबी, भरोसा नहीं करना चाहिए
    Next Article
    रिश्तों में जहर घोलती कहानी, ‘ना जाने कौन आ गया’ का टीजर वायरल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment