Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत को फाइटर जेट इंजन देने के लिए भिड़े फ्रांस-ब्रिटेन, AMCA में लगेगा 240kN इंजन !

    3 hours from now

    1

    0

    भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में कहा था कि इंडीजीनियस फाइटर जेट इंजन का उत्पादन अगले साल से भारत में शुरू होगा। यह बयान सामान्य नहीं था। यह संकेत था कि भारत अब जेट इंजन टेक्नोलॉजी के सबसे कठिन और विशिष्ट क्लब में प्रवेश करने जा रहा है। यूके की 240 के एन डील क्या है और एमका को इससे कितना बड़ा बूस्ट मिलेगा और कावेर इंजन प्रोग्राम का भविष्य क्या होगा। दरअसल फाइटर जेट बनाना कठिन है लेकिन जेट इंजन बनाना उससे भी ज्यादा कठिन है। एक आधुनिक टर्बो फैन इंजन में लगभग 3000 से अधिक प्रसीजन कॉम्पोनेंट होते हैं। इनमें से कई पार्ट्स 1500 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा तापमान पर काम करते हैं। इसे भी पढ़ें: 9 साल बाद इजरायल जाएंगे PM मोदी, कूटनीति के लिहाज से भी अहम है दौरासुपर एलॉय मटेरियल सिंगल क्रिस्टल ब्लेड टेक्नोलॉजी, एडवांस कूलिंग सिस्टम यह सब मिलाकर जेट इंजन बनता है। दुनिया में बहुत कम देश हैं जो यह क्षमता रखते हैं। अमेरिका, रूस, फ्रांस, यूके और चीन। अब भारत इस सूची में शामिल होने की तैयारी कर रहा है। दरअसल हाल ही में Royals Ryce के सीईओ ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की जिसकी तस्वीर सामने आई लेकिन इस बीच ऑफर दिया गया है भारत को। ऑफर क्या है यह जान लीजिए। ऑफर है कि भारत में जेट इंजन का निर्माण किया जाएगा। पूर टेक्नोलॉजी ट्रांसफर के साथ बौद्धिक संपदा यानी कि आईपी में भारत की भागीदारी होगी। इसे भी पढ़ें: अत्यंत शक्तिशाली देश...मोदी के आने से पहले इजरायल का भारत पर बड़ा ऐलानएमका के लिए 120 केn से शुरुआत की जाएगी और भविष्य में 240 केn तक थ्रस्ट बढ़ाने की योजना का ऑफर है। यह सामान्य लाइसेंस प्रोडक्शन नहीं है। यह को डेवलपमेंट मॉडल है जिसमें भारतीय इंजीनियर सीधे डिजाइन और विकास में शामिल होंगे। अब भारत का पांचवी पीढ़ी का फाइटर जेट प्रोग्राम एमका यानी कि एडवांस मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट भविष्य की वायु शक्ति का आधार है। एमका को सुपर क्रूज स्टेल्थ हाई पेलोड और लॉन्ग रेंज जैसी क्षमताएं चाहिए। इसके लिए हाई थिस्ट इंजन जरूरी है। अगर 240 के तक की क्षमता हासिल होती है तो एमका ना केवल क्षेत्रीय बल्कि वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बन जाएगा। अब भारत पहले ही जनरल इलेक्ट्रिक के साथ F414 इंजन को लेकर समझौते कर चुका है। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    Data Protection Act पर बड़ा सवाल, Supreme Court ने RTI को लेकर केंद्र से मांगा जवाब
    Next Article
    अमेरिकी हथियारों की लोकेशन चीन ने कर दी लीक, खुश हो गया ईरान

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment