Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंतरराष्ट्रीय जुआ-असलहा सप्लाई गैंग का भंडाफोड़:6 आरोपी गिरफ्तार, 4 लाख 91 हजार रुपए कैश और पिस्टल-तमंचा बरामद

    11 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय जुआ और असलहा सप्लाई करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देश पर कोतवाली सदर पुलिस ने यह सफलता हासिल की। पुलिस टीम ने ग्राम रंगीलानगर स्थित एक फार्म हाउस पर छापा मारा, जहां आरोपी जुआ खेल रहे थे। मौके से 4 लाख 91 हजार रुपये नकद, दो .32 बोर की पिस्टल, चार .315 बोर के तमंचे, जिंदा कारतूस, 52 ताश के पत्ते, एक विटारा ब्रेजा कार और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान मोहन मिश्रा उर्फ पिंकू, सुनील कुमार दीक्षित उर्फ मुन्ना, प्रेम किशोर गुप्ता, पप्पू उर्फ जफर, फैजान और अरुण कुमार वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, इनमें से कई अभियुक्त हिस्ट्रीशीटर हैं और उनके खिलाफ हत्या, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट तथा जुआ अधिनियम सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में पहले से मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बरामद वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया है। इस कार्रवाई में क्षेत्राधिकारी सदर विवेक कुमार तिवारी के नेतृत्व में कोतवाली सदर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नकली सोना देकर ठगी करने वाला शिक्षक दंपति गिरफ्तार:लखनऊ में दोस्ती कर लोगों को फंसाते थे, रिश्तेदार संग चला रहे थे गिरोह
    Next Article
    खेकड़ा में फर्जी अवैध क्लीनिक के संचालन का आरोप:सीएमओ बोले- शिकायत मिलने पर कराएंगे जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment