Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नकली सोना देकर ठगी करने वाला शिक्षक दंपति गिरफ्तार:लखनऊ में दोस्ती कर लोगों को फंसाते थे, रिश्तेदार संग चला रहे थे गिरोह

    10 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के माल थाना क्षेत्र में लोगों को सस्ते में सोना दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने में शिक्षक दंपति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नकली सोने की बिस्किट, गहने, 8 मोबाइल, 16 सिम, नकदी और घटना में इस्तेमाल अर्टिगा कार बरामद हुई है। आरोपी पति-पत्नी टीचर हैं गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. अफसर (37), उसकी पत्नी दानिशा फातिमा (36) और मो. अजमल (28) के रूप में हुई। मो. अफसर बदायूं में सहायक अध्यापक है। उसकी पत्नी दानिशा फातिमा ठाकुरगंज स्थित कालीचरन इंटर कॉलेज में टीचर है। मो. अजमल पीओपी कारीगर है। तीनों आपस में रिश्तेदार हैं। वजीरगंज इलाके के निवासी हैं। ऐसे करते थे ठगी आरोपी पहले लोगों से दोस्ती कर भरोसा जीतते थे। इसके बाद सस्ते में सोना दिलाने का लालच देते थे। असली सोना दिखाकर सौदा तय करते थे। बाद में नकली सोने की बिस्किट व गहने थमा कर पैसे लेकर भाग जाते थे। 5 लाख लेकर फरार हुए थे पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने माल थाना क्षेत्र के कुशमौरा निवासी सुभाष मौर्य को सस्ता सोना देने का झांसा दिया था। सुभाष मौर्य ने 5 लाख रुपए का सोना लेने की बात कही थी। आरोपी 5 अप्रैल को सुभाष मौर्य को तय डील के मुताबिक सोना देने माल इलाके में पहुंचे। उन्होंने सुभाष को सोने का बैग दिया। सुभाष 5 लाख रुए से भरा अपना बैग स्कूटी की सीट पर रखकर सोना देखने लगा। इस दौरान आरोपी उसका बैग लेकर फरार हो गए। सुभाष ने ज्वेलर्स से सोने की जांच कराई तो पता चला कि वह नकली है। सुभाष ने मामले की माल थाने में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लूट और ठगी का मुकदमा दर्ज किया। सर्विलांस की मदद से जांच शुरू की। शुक्रवार तड़के काकराबाद अंडरपास पर घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेज दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल का हैंडीक्राफ्ट कारोबारी नकली नोटों के साथ गिरफ्तार:एटीएस मुरादाबाद ने संभल में ₹20,000 के जाली नोट पकड़े, पुलिस ने जेल भेजा
    Next Article
    अंतरराष्ट्रीय जुआ-असलहा सप्लाई गैंग का भंडाफोड़:6 आरोपी गिरफ्तार, 4 लाख 91 हजार रुपए कैश और पिस्टल-तमंचा बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment