Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंतर्राष्ट्रीय मंच की ओर बढ़े गोरखपुर के खिलाड़ी अर्पित:बोले- 3 साल की मेहनत रंग लाई, सर्बिया कैंप में दिखाएंगे दम

    3 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर के रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम के बास्केटबॉल छात्रावास के खिलाड़ी अर्पित पाण्डेय का अंडर-18 वर्ल्ड स्कूल बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026 के प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन हुआ है। यह प्रशिक्षण शिविर 13 से 22 जून 2026 तक ज़्लातिबोर में आयोजित किया जाएगा। अर्पित ने 20 से 21 अप्रैल 2026 के बीच हरवंश ताना भगत इंडोर स्टेडियम में हुए चयन ट्रायल में भाग लिया था। यह ट्रायल स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित किया गया था। अपने बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर अर्पित का चयन इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण कैंप के लिए किया गया। अर्पित पिछले तीन वर्षों से रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर के आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्हें उप क्रीड़ाधिकारी आजाद सिंह के मार्गदर्शन में तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अर्पित के इस चयन से गोरखपुर के खेल परिसर में खुशी का माहौल है। अन्य खिलाड़ियों में भी उत्साह बढ़ा है और वे इसे प्रेरणा के रूप में देख रहे हैं। इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर, उप क्रीड़ाधिकारी आजाद सिंह, सहायक प्रशिक्षक विवेक श्रीवास्तव सहित कई प्रशिक्षकों और वरिष्ठ खिलाड़ियों ने अर्पित को बधाई दी है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई है कि वह आगे भी इसी तरह अच्छा प्रदर्शन करेंगे और देश का नाम रोशन करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिक्षामित्रों का मानदेय 18,000 रुपए हुआ:बलरामपुर में हुआ सम्मान समारोह, प्रतीकात्मक चेक भी दिए गए
    Next Article
    गंगा में डूब रही 3 लड़कियों को बचाया:मुंडन संस्कार के बाद नहाते समय गहरे पानी में गईं, नाविकों ने बचाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment