Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अद्रिजा–आरोही 10वीं में लखनऊ टॉपर, 96.17% नंबर मिले:बोलीं– 6-7 घंटे रेगुलर पढ़ाई की, न्यूरोलॉजिस्ट बनना है; जिले में 92.90% बच्चे पास

    8 hours ago

    2

    0

    यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। लखनऊ में अद्रिजा चौरसिया और आरोही सिंह ने टॉप किया है। दोनों लखनऊ पब्लिक स्कूल राजाजीपुरम की छात्राएं हैं। उन्हें 96.17%-96.17% नंबर मिले हैं। प्रदेश में उनकी 34वीं रैंक है। लखनऊ में 49,594 स्टूडेंट्स ने 10वीं की परीक्षा दी थी। इनमें से 46,075 स्टूडेंट्स पास हुए। यानी 92.90% बच्चे पास हुए हैं। ये पिछले साल 2025 से 0.12% बेहतर रिजल्ट है। टॉपर आरोही सिंह ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि उन्होंने रोजाना 5 से 6 घंटे पढ़ाई की। रेगुलर प्रैक्टिस पेपर हल किए। वह आगे चलकर न्यूरोलॉजिस्ट बनना चाहती हैं। ताकि लोगों की जिंदगी बचा सकें। अद्रिजा चौरसिया ने बताया कि वह रोजाना करीब 6–7 घंटे पढ़ाई करती थीं। वह IAS बनना चाहती हैं। 2025 में 92.78% छात्र सफल हुए थे 2025 की बोर्ड परीक्षा में कुल 92.78% स्टूडेंट्स सफल रहे थे। इस साल 92.90% पास हुए हैं यानी 0.12 प्रतिशत का सुधार हुआ है। 2024 में 89.94% आया था। उसमें 2025 में करीब 3% का सुधार हुआ था। लखनऊ में दसवीं के रिजल्ट अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    12वी के अनमोल ने हापुड़ में किया जिला टॉप:इंटरमीडिएट परीक्षा में 87.10% रहा परिणाम, असफल छात्रों को निराश न होने की सलाह
    Next Article
    बस्ती में साक्षी चौधरी 96.50% अंक पाकर बनीं जिला टॉपर:टॉप-3 में सभी छात्राएं, स्कूल और परिवार में खुशी का माहौल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment