Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    12वी के अनमोल ने हापुड़ में किया जिला टॉप:इंटरमीडिएट परीक्षा में 87.10% रहा परिणाम, असफल छात्रों को निराश न होने की सलाह

    2 hours ago

    2

    0

    हापुड़ जनपद में इंटरमीडिएट (कक्षा 12) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जिले का कुल परीक्षा परिणाम 87.10 प्रतिशत रहा। अनमोल ने जिले में टॉप किया है। शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार, कुल 13,478 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 13,128 ने परीक्षा में भाग लिया। इनमें से 11,430 छात्र सफल घोषित किए गए हैं। परिणाम जारी होते ही छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में खुशी का माहौल देखा गया। सफल छात्रों का उत्साह बढ़ाने के लिए विद्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) श्वेता पुठिया ने परिणाम पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह छात्रों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन का परिणाम है। DIOS श्वेता पुठिया ने यह भी बताया कि शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए विभाग लगातार प्रयास कर रहा है, जिसका सकारात्मक प्रभाव परीक्षा परिणामों में स्पष्ट दिख रहा है। श्वेता पुठिया ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने असफल रहे छात्रों को निराश न होने और भविष्य में और अधिक परिश्रम करने की सलाह भी दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद की दो छात्राएं यूपी बोर्ड टॉप-10 में शामिल:अंशिका को चौथा, रिधिमा को सातवां स्थान मिला
    Next Article
    अद्रिजा–आरोही 10वीं में लखनऊ टॉपर, 96.17% नंबर मिले:बोलीं– 6-7 घंटे रेगुलर पढ़ाई की, न्यूरोलॉजिस्ट बनना है; जिले में 92.90% बच्चे पास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment