Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अधूरी नाली बनी मुसीबत, रोज चोटिल हो रहे लोग:संतकबीरनगर में नगर प्रशासन की लापरवाही, लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

    3 hours ago

    2

    0

    संतकबीरनगर के नगर पंचायत ब्रह्मचारी वार्ड में पिछले दो महीने से 30 मीटर नाली का निर्माण अधूरा पड़ा है। सड़क के बीचोबीच बन रही इस नाली के कारण राहगीर लगातार चोटिल हो रहे हैं। वार्डवासियों ने नगर पंचायत और स्थानीय सभासद पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। यह नाली रशीद हाजी के घर से हनुमान मंदिर तक बनाई जानी है। इसकी कुल लंबाई मात्र तीस मीटर है, लेकिन दो महीने बीत जाने के बाद भी यह पूरी नहीं हो पाई है। एक तरफ आरसीसी सड़क का निर्माण किया गया है, वहीं दूसरी ओर हर दस फुट की दूरी पर गड्ढे खोद दिए गए हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। वार्ड निवासी शदरुद्दीन, कमरे आलम, निजाम, अमित, फ़करू, सैफुल्ला और बदरू ने बताया कि सभासद और नगर प्रशासन ने घोर लापरवाही बरती है। तीस मीटर की नाली बनाने में दो महीने का समय लग गया है, और रोजाना लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर प्रशासन की होगी।इस संबंध में वार्ड के सभासद समीर आलम ने कहा, "मैं अधिशासी अधिकारी (ईओ) और संबंधित ठेकेदार से कई बार बात कर चुका हूं, लेकिन दोनों के द्वारा कोई हल नही निकाला गया। जिससे समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। मेंहदावल के उपजिलाधिकारी संजीव कुमार राय ने इस मामले को गंभीर बताया। उन्होंने कहा, "यह बहुत गंभीर मामला है, इसमें लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मैं पूरे मामले पर ईओ से जानकारी ले रहा हूं।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा में चैत्र पूर्णिमा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:एक दिन पहले से ब्रजघाट और तिगरी गंगा धाम में हजारों ने लगाई डुबकी
    Next Article
    एटा में सड़क हादसे में युवक की मौत:परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, 5 दिन पहले पत्नी भाग गई थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment