Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में सड़क हादसे में युवक की मौत:परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, 5 दिन पहले पत्नी भाग गई थी

    3 hours ago

    2

    0

    एटा जिले के पिलुआ थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 24 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। परिजनों ने इसे सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि हत्या बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना गुलाबपुर गांव के पास हुई। मृतक की पहचान ग्राम भदुआ निवासी विकास उर्फ भोला (24) पुत्र महेश के रूप में हुई है। विकास अपनी बाइक (यूपी 82एडब्ल्यू 4633) से एटा की ओर से घर लौट रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तत्काल एटा के वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। मृतक के परिजनों ने इस घटना को हत्या करार दिया है। मृतक के भाई ने बताया कि विकास की पत्नी पांच दिन पहले गांव के किसी लड़के के साथ चली गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लड़के उनके भाइयों को मारने की फिराक में थे और यह दुर्घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है। विकास की शादी तीन वर्ष पहले हुई थी। पिलुआ थाना प्रभारी संदीप राणा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला एक सड़क दुर्घटना का प्रतीत होता है। उन्होंने पुष्टि की कि पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राणा ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल जारी है और मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अधूरी नाली बनी मुसीबत, रोज चोटिल हो रहे लोग:संतकबीरनगर में नगर प्रशासन की लापरवाही, लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी
    Next Article
    अमरोहा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:दोस्तों के साथ घर से घूमने के लिए निकला, पांच भाइयों में सबसे छोटा था मृतक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment