Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अधिवक्ता हत्याकांड से नाराज वकीलों का प्रदर्शन:गोंडा में SP कार्यालय पहुंचकर किया प्रदर्शन, पुलिसकर्मियों पर लापरवाही का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा में हाईकोर्ट अधिवक्ता सुभाष चंद्र मिश्रा की हत्या के विरोध में अधिवक्ताओं का आक्रोश जारी है आज सोमवार को हजारों की संख्या में अधिवक्ताओं ने जिला न्यायालय से गोंडा पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक मार्च निकाला और वहां घंटों तक धरना प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं ने कर्नलगंज कोतवाल, हल्का इंचार्ज और थाने के पुलिसकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। उन्होंने हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की मांग की है। गोंडा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र चंद त्रिपाठी ने बताया कि अधिवक्ता सुभाष चंद्र मिश्रा ने जमीन पर कब्जा लेने से पहले पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी लापरवाही के कारण यह हत्याकांड हुआ। अधिवक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर थाने से छोड़ दिया। इस पूरे मामले की जांच कराए जाने की मांग भी की गई है। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि 36 घंटे के भीतर आरोपियों और कर्नलगंज कोतवाल पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे दोबारा बैठक कर एक बड़े आंदोलन की रणनीति बनाएंगे। प्रदर्शन को देखते हुए एसपी कार्यालय पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। वकीलों से ज्ञापन लेकर के उनको आश्वासन दिया गया है कि आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है इसके साथ ही साथ यह भी आश्वासन दिया गया है। कि जो भी आप लोग पुलिस कर्मियों के खिलाफ जांच की मांग कर रहे हैं उनके खिलाफ भी जांच की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में जीवित बुजुर्गों को अभिलेखों में मृत दर्शाया:एक साल से पेंशन बहाली के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे, सरकारी योजनाओं की पारदर्शिता सवाल उठ रहे
    Next Article
    लखनऊ में कम्युनिस्ट पार्टी का जोरदार प्रदर्शन:चारबाग में लगा जमावड़ा , विधानसभा घेरने की तैयारी बुलडोजर का विरोध किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment