Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ब्रज परिक्रम मार्ग पर शराब दुकानों का विरोध तेज:जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, तत्काल कार्रवाई की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    ब्रज क्षेत्र परिक्रमा मार्ग, मंदिरों और धार्मिक स्थलों के पास संचालित शराब व बीयर की दुकानों को बंद करने की मांग तेज हो गई है। इस संबंध में ब्रजवासियों ने सोमवार को जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि ब्रजधाम एक विश्वविख्यात धार्मिक नगरी है। यहां प्रतिदिन हजारों-लाखों श्रद्धालु परिक्रमा, पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए आते हैं। इन पवित्र स्थलों के निकट शराब की दुकानों का संचालन धार्मिक वातावरण को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर रहा है। इससे श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं और वृद्धजनों को असहजता होती है, और साधु-संतों की साधना में भी बाधा उत्पन्न होती है। नागरिकों ने यह भी आरोप लगाया है कि इन दुकानों के कारण असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ जाती हैं, जिससे क्षेत्र की शांति और सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। ज्ञापन में मांग की गई है कि धार्मिक परिधि में आने वाली सभी शराब दुकानों का गहन निरीक्षण किया जाए और उनके लाइसेंस रद्द किए जाएं। इसके अतिरिक्त, भविष्य में परिक्रमा मार्गों और मंदिरों के आसपास नए लाइसेंस जारी न करने का भी अनुरोध किया गया है। ब्रजवासियों ने प्रशासन से अपेक्षा की है कि ब्रजधाम की पवित्रता और सांस्कृतिक गरिमा को बनाए रखने के लिए इस मामले में शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ विश्वविद्यालय में नमाज को लेकर छात्र आमने-सामने:एक गुट ने नमाज पढ़ी तो दूसरे ग्रुप ने जय भवानी-जय श्रीराम के नारे लगाए
    Next Article
    कासगंज बस स्टैंड पर चालक-परिचालकों का प्रदर्शन:पुलिस पर गेट बंद करने और अवैध चालान का आरोप, यात्री परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment