Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ATM बदलकर बुजुर्ग के खाते से 97,500 रुपए उड़ाए:पोते के साथ पैसे निकालने गए थे पीड़ित, अलग-अलग जगहों से रकम पार की

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी का मामला सामने आया है। जालसाज ने 74 साल के बुजुर्ग का कार्ड बदलकर उनके खाते से अलग-अलग तिथियों में 97500 रुपए निकाल लिए। पीड़ित ने बैंक में शिकायत दर्ज कराने के साथ पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। बरफखाना ठाकुरगंज चौक निवासी पूरन चन्द्र (74) सचिवालय प्रशासन विभाग से वर्ष 2012 में निजी सचिव श्रेणी-चार पद से सेवानिवृत्त हैं। उनका खाता एसबीआई की यूपी सिविल सेक्रेटेरिएट शाखा में है। युवक उनका पिन सुन रहा था पीड़ित के मुताबिक, 1 मार्च 2026 को दोपहर करीब 1:50 बजे वह अपने पोते अंतरिक्ष के साथ कोनेश्वर महादेव मंदिर के सामने स्थित एसबीआई एटीएम से रुपए निकालने पहुंचे थे। बुजुर्ग होने के कारण उन्होंने एटीएम कार्ड पोते को दे दिया। इसी दौरान पास खड़ा एक युवक उनका पिन सुन रहा था। रुपए निकालते समय ओटीपी आने में देरी हुई तो युवक ने मशीन से छेड़छाड़ करते हुए दोबारा ओटीपी भेजने की बात कही। कुछ देर बाद 20 हजार रुप निकल गए। पीड़ित वहीं खड़े होकर रुपए गिनने लगे, तभी आरोपी ने उनका एटीएम कार्ड बदल दिया और दूसरा कार्ड थमा दिया, जिस पर प्रवीण कुमार बरनवाल का नाम लिखा था। 10 हजार रुपए निकाले जाने का मैसेज आया पीड़ित को इस बात का पता नहीं चला और वह घर लौट गए। 9 मार्च को उन्होंने बैंक से 50 हजार रुपए चेक के जरिए निकाले, लेकिन पासबुक एंट्री चेक नहीं कर सके। अगले दिन 10 मार्च को उनके मोबाइल पर 10 हजार रुपए निकाले जाने का मैसेज आया, जिससे वह घबरा गए। पासबुक अपडेट कराने पर पता चला कि अलग-अलग स्थानों—सोनिया गांधी मार्केट, मुसाफिरखाना सुल्तानपुर और रायबरेली रोड वृंदावन कॉलोनी—स्थित एटीएम से कई बार में कुल 97,500 रुपये निकाले जा चुके हैं। जांच करने पर उनके पास मौजूद कार्ड किसी प्रवीण कुमार बरनवाल के नाम का निकला। बैंक से जानकारी करने पर आरोपी का मोबाइल नंबर और पता भी मिला है। बैंक को देकर एटीएम कार्ड ब्लॉक करा दिया पीड़ित ने बताया कि घटना की जानकारी उसी दिन बैंक को देकर एटीएम कार्ड ब्लॉक करा दिया था। उनका कहना है कि एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी की पहचान की जा सकती है। मामले में इंस्पेक्टर चौक नागेश उपध्याय का कहना है कि सीसीटीवी की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गृह मंत्रालय में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी:10 लाख रुपए हड़पे, मथुरा पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया
    Next Article
    BPCIL छात्रवृत्ति परीक्षा-2025 के परिणाम घोषित:'पर्सनालिटी इंटरव्यू' के बाद मेधावी छात्रों को नकद पुरस्कार दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment