Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BPCIL छात्रवृत्ति परीक्षा-2025 के परिणाम घोषित:'पर्सनालिटी इंटरव्यू' के बाद मेधावी छात्रों को नकद पुरस्कार दिए

    2 hours ago

    1

    0

    बायोटेक फार्मा सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड लर्निंग (BPCIL) ने राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा (NSE)-2025 के दूसरे चरण 'पर्सनालिटी इंटरव्यू' का सफल आयोजन किया। इस साक्षात्कार के बाद परिणाम घोषित किए गए, जिसमें मेधावी छात्रों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस पहल का उद्देश्य होनहार छात्रों को प्रोत्साहित करना है। यह परीक्षा बीकेटी स्थित अम्बकेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज़ में आयोजित की गई थी। देश भर से 1000 से अधिक छात्रों ने इसके लिए आवेदन किया था। ऑनलाइन परीक्षा 16 नवंबर 2025 को हुई थी, जिसके परिणाम 31 दिसंबर को जारी किए गए थे। 10 श्रेष्ठ अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चुना गया लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद, फार्मेसी वर्ग से 20 और लाइफ साइंसेज वर्ग से 10 श्रेष्ठ अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चुना गया था।घोषित परिणामों के अनुसार, बायोटेक्नोलॉजी/लाइफ साइंस वर्ग में मुस्कान पछौरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और ₹15,000 का नकद पुरस्कार जीता। इस श्रेणी में मुस्कान गुप्ता दूसरे और आनंद जायसवाल तीसरे स्थान पर रहे। ऐसे आयोजन मेधावी छात्रों को पहचानने का माध्यम फार्मेसी वर्ग में साक्षी शुक्ला ने पहला स्थान हासिल करते हुए ₹5,000 का नकद पुरस्कार जीता। राज कुमार और मोहम्मद ज़ीशान ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।संस्थान के अध्यक्ष डॉ. आर. पी. पाण्डेय और निदेशक प्रो. डॉ. धरमवीर के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि अंशुल विद्यार्थी, प्रांत संगठन मंत्री, ABVP ने कहा कि ऐसी परीक्षाएं मेधावी छात्रों को पहचानने और उन्हें राष्ट्र निर्माण तथा विज्ञान में उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करने का सशक्त माध्यम हैं। KGMU के डॉ. आर. के. दीक्षित ने बताया कि लिखित परीक्षा के साथ साक्षात्कार से छात्रों का वास्तविक और समग्र मूल्यांकन होता है। कार्यक्रम में प्रो. डॉ. भारत मिश्रा, प्रो. डॉ. सविता उपाध्याय और डॉ. कोशी एम. काइमोनिल जैसे शिक्षाविदों ने चयन प्रक्रिया की निष्पक्षता की सराहना की। अंत में, सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ATM बदलकर बुजुर्ग के खाते से 97,500 रुपए उड़ाए:पोते के साथ पैसे निकालने गए थे पीड़ित, अलग-अलग जगहों से रकम पार की
    Next Article
    दुबई में देवरिया के युवक की संदिग्ध हालात में मौत:शव भारत लाने के लिए पत्नी ने लगाई गुहार, सांसद ने विदेश मंत्री को पत्र लिखा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment