Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ATM बदलकर ठगी करने वाले 2 गिरफ्तार:बीटेक पास युवक स्कूल के दोस्त के साथ कर रहा था टप्पेबाजी, 181 एटीएम कार्ड बरामद

    6 hours ago

    1

    0

    लखनऊ की मड़ियांव पुलिस ने एटीएम बदलकर रुपए निकालने वाले गैंग के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में घूमकर घटना को अंजाम देते थे। आरोपियों के पास से 181 एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। अब तक 30 लाख से ज्यादा की ठगी कर चुके हैं। पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटा रही है। एडीसीपी नार्थ रिषभ रुढ़वाल ने बताया- पुलिस ने लंबे समय से एटीएम कार्ड बदलकर रुपए निकालने की शिकायत मिल रही थी। मामले के खुलासे के लिए टीम लगाई गई। शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली जीएसआई ई-पॉवर हाउस चौराहा के पास स्थित एसबीआई एटीएम के पास दो संदिग्ध बिना नंबर प्लेट की बाइक से खड़े हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान मधई का पुरवा सदर कोतवारी प्रतापगढ़ के रहने वाले शहबान (28) और लीलीपुर प्रतापगढ़ निवासी दिलशाद (26) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से अलग-अलग बैंक के 181 एटीएम कार्ड, चार फर्जी आधार कार्ड, एक मोबाइल, ठगी के रुपए से खरीदी गई बाइक मिली है। 30 लाख से ज्यादा की ठगी पूछताछ में आरोपियों ने बताया- 100 लोगों से ज्यादा लोगों से अब तक 30 लाख से ज्यादा की ठगी कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश समेत दिल्ली, महाराष्ट्र व अन्य राज्यों में घटना कर चुके हैं। अब तक 100 से ज्यादा लोगों के खाते से रुपए निकाल चुके हैं। आरोपी महिलाओं और बुजुर्गों को टारगेट करते थे। एटीएम बूथ के पास खड़े होकर मदद के बहाने एटीएम बदलकर रुपए निकाल लेते। दोनों ने लखनऊ और आस-पास 20 अलग-अलग थानाक्षेत्रों में वारदात की है। आईटी सेक्टर की नौकरी छोड़कर करने लगा ठगी पकड़ा गया आरोपी दिलशाद बीटेक पास है। डिग्री लेने के बाद नोएडा में प्राइवेट कंपनी में आईटी सेक्टर में नौकरी करता था। नौकरी छोड़कर अपने स्कूल के दोस्त शहबान के साथ टप्पेबाजी करने लगा। आरोपियों ने ठगी के पैसे महंगे शौक में उड़ा दिए। इसके बाद अलावा पत्नी के लिए ज्वैलरी बनवा दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पैसों के विवाद में मारपीट, नाले में गिरे; VIDEO:फिरोजाबाद में गिरने के बाद भी जारी रही हाथापाई, मुकदमा दर्ज
    Next Article
    लखनऊ में रणजी सेमीफाइनल:केएल राहुल और देव दत्त ने जड़ी सेंचुरी, मजबूत स्थिति में पहुंचा कर्नाटक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment