Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अविमुक्तेश्वरानंद को धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज:ऑडियो मैसेज में कहा था- जैसे अतीक को मारा, वैसे ही मारना है; 33 बार गालियां दीं

    11 hours ago

    1

    0

    ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को धमकी मिलने के मामले में भेलूपुर थाने में तहरीर दी गई है। जिसके 48 घंटे बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने धारा 351(4) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। ACP गौरव कुमार ने कहा - लिखित शिकायत और सबूतों के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जिस नंबर के यह संदेश आया था उसका पता लगाया जा रहा है। जो भी दोषी होगा उसपर कठोर कार्रवाई की जाए। ऑडियो मैसेज में कहा गया था कि शंकराचार्य का टाइम नजदीक आ गया है। कितना भी बचे, वह बच ही नहीं पाएगा। जैसे अतीक अहमद को मारा, वैसे ही उसको भी मारना है। बाद में सारी कहानी खत्म। इस दौरान शंकराचार्य को 33 बार गालियां दी गई थी। नागरिकों की सुरक्षा करना प्रशासन का काम शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा - यदि कोई खुलेआम हत्या की बात करता है और उस पर कार्रवाई नहीं होती, तो यह कानून के राज पर गंभीर प्रश्न चिन्ह है। सरकार का पहला दायित्व नागरिकों की सुरक्षा है, ऐसे में सुरक्षा ही सुनिश्चित न हो तो व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा- राजनीतिक दलों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वोट लेने के समय हिंदुओं की बात होती है, लेकिन उनके हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जाते। 27 अप्रैल को गोमाता के सम्मान, संरक्षण एवं संवर्धन को समर्पित राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत होने वाले गो सम्मान दिवस की तैयारियों को लेकर राय रखी। साथ ही उन्होंने ज्यादा से ज्यादा जुड़ने का आह्वान भी किया। पढ़िए, ऑडियो मैसेज में क्या कहा गया… शंकराचार्य का टाइम नजदीक आ गया है। कितना भी बचे, वह बच ही नहीं पाएगा। जैसे अतीक अहमद को मारा, वैसे ही उसको भी मारना है। बाद में सारी कहानी खत्म…। यह रेपिस्ट है। रेपिस्ट को बोलो थोड़ा शांत रहे, वरना उससे बात कराओ। बात कराओ उस रेपिस्ट से। इस दुनिया से उसका टाइम आ गया है। अब ज्यादा दिन जिंदा नहीं रह सकता। जहां वो यात्रा कर रहा है, वहीं बीच में खत्म हो जाएगा। कोई भी मार देगा उसको। मेरे जैसे लाखों लोग हैं, उसको मारने के लिए। बचेगा नहीं। उसको खत्म करना है। अविमुक्तेश्वरानंद को कोई सपोर्ट नहीं करेगा, पूरे हिंदुस्तान में कोई नहीं करेगा। उसका अंत बहुत बुरा है। उसको बताओ, कुछ समय बचा है उसका टाइम। उसका बहुत जल्द टिकट कटने वाला है। पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां शंकराचार्य को इससे पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। उनके समर्थकों का कहना है कि गोरक्षा अभियान के कारण कुछ लोग नाराज हैं। इसी वजह से उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। शंकराचार्य की “गविष्ठी यात्रा” को देखते हुए यह मामला और गंभीर हो गया है। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। शंकराचार्य के वकील को भी मिल चुकी है धमकी शंकराचार्य के वकील और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य श्रीनाथ त्रिपाठी को भी एक महीने पहले जान से मारने की धमकी मिली थी। यह धमकी उनके मोबाइल पर भेजे गए SMS से दी गई थी। इसमें वाराणसी कचहरी को भी बम से उड़ाने की धमकी भी दी गई थी। आशुतोष महाराज ने कहा- वैचारिक मतभेद अलग, धमकी स्वीकार नहीं शंकराचार्य पर पूर्व में बटुकों के यौन शोषण का केस दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने भी इस मामले में प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, यह घटना बेहद चिंताजनक है और इससे समाज में भय का माहौल बन सकता है। जिस जिले और राज्य से धमकी दी गई है, वहां की पुलिस को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए। धमकी देने वाले व्यक्ति या संबंधित मोबाइल नंबर के खिलाफ कानून सम्मत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जल्द गिरफ्तारी की जाए। आशुतोष ने कहा, वैचारिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। लोकतंत्र में संविधान और कानून सर्वोपरि हैं, और हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। शासन-प्रशासन से मांग की कि मामले में त्वरित और कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही संबंधित व्यक्ति को सुरक्षा प्रदान की जाए, ताकि समाज में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे। शंकराचार्य माघ मेले से विवादों में आए प्रयागराज माघ मेले में 18 जनवरी, 2025 को मौनी अमावस्या के दिन शंकराचार्य और प्रशासन के बीच विवाद हुआ था। इसके 8 दिन बाद 24 जनवरी को जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष महाराज ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की थी। इसमें माघ मेला-2026 और महाकुंभ-2025 के दौरान बच्चों से यौन शोषण के आरोप लगाए थे। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए 8 फरवरी को स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। 13 फरवरी को 2 बच्चों को कोर्ट में पेश किया था। 21 फरवरी को उनके बयान दर्ज हुए थे। कोर्ट के आदेश पर उसी दिन झूंसी थाने में FIR दर्ज की गई थी। FIR में शंकराचार्य, उनके शिष्य मुकुंदानंद और 2-3 अज्ञात आरोपी बनाए गए थे। 24 फरवरी को शंकराचार्य ने प्रयागराज एडिशनल कमिश्नर अजय पाल शर्मा पर साजिश रचने का आरोप लगाया था। साथ ही इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। 26 फरवरी को शंकराचार्य के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में बच्चों की मेडिकल रिपोर्ट आई थी। पुलिस सूत्रों का दावा है कि बच्चों के साथ कुकर्म की पुष्टि हुई है। इधर, एक पीड़ित बटुक पहली बार मीडिया के सामने आया था। एक चैनल को दिए इंटरव्यू में उसने दावा किया था- मैं अध्ययन के लिए गया था, तभी मेरा शोषण किया गया। हालांकि, शंकराचार्य के खिलाफ बटुकों से यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए 25 मार्च को उनकी अग्रिम जमानत मंजूर कर ली थी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा- चार्जशीट दाखिल होने तक शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी नहीं होगी। कोर्ट ने शंकरचार्य के अलावा आशुतोष महाराज को भी मीडिया इंटरव्यू या बयानबाजी से रोक दिया था है। उधर, हाईकोर्ट से शंकराचार्य को मिली अग्रिम जमानत के बाद आशुतोष ब्रह्मचारी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। उन्होंने उनकी गिरफ्तारी की मांग करते हुए एक याचिका दायर की थी। प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल में अतीक-अशरफ की हत्या हुई थी 15 अप्रैल, 2023 की रात 10:30 बजे प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यूपी एटीएस अतीक और अशरफ को रुटीन मेडिकल चेकअप के लिए कॉल्विन अस्पताल लेकर पहुंची थी। लेकिन अस्पताल के बाहर मीडिया ने उन्हें घेर लिया था। पत्रकार उससे बेटे असद के जनाजे पर न पहुंचने को लेकर सवाल पूछने लगे थे। इसी बीच मीडियाकर्मी बनकर आए 3 लड़कों ने अतीक के सिर में एक के बाद एक 2 गोलियां मार दी थीं। अतीक जमीन पर गिर गया था। अशरफ पर भी फायरिंग की गई थी। दोनों की वहीं मौत हो गई थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों सनी सिंह, लवलेश और अरुण को मौके से पकड़ लिया था। चार्जशीट में सनी को पुलिस ने अतीक-अशरफ हत्याकांड का मास्टरमाइंड बताया था। तीनों इस समय जेल में हैं। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें….. 17 साल की लड़की बोली- बाबा ने मेरा रेप किया, मथुरा में सड़क पर सिपाही को आवाज दी- ऑटो बुला दो, थाने जाना है मथुरा में 17 साल की लड़की ने रेप का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। लड़की जोर-जोर से चिल्लाती रही- इस बाबा ने मेरे साथ रेप किया है। लड़की की चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें लड़की के साथ उसकी मां भी दिख रही है। मां वहां तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी से कहती है- भैया ऑटो बुलवा दीजिए। इसके बाद लड़की ऑटो से थाने पहुंची। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सांप डंसने पर बच्चे को 12 घंटे नदी में रखा:अमरोहा में रस्सी और लकड़ी से बांधा; झाड़-फूंक में गई बच्चे की जान
    Next Article
    'गौरक्षा की बात करने पर मारने की धमकी मिली':शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले- सरकारें खुद धर्माचार्य होना चाहती हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment