Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अवर अभियंता पर सहकर्मियों का दिनदहाड़े हमला:बलरामपुर में बाढ़ खण्ड कार्यालय में CCTV कनेक्शन पहले ही कटा

    15 hours ago

    3

    0

    बलरामपुर के बाढ़ खण्ड कार्यालय में अवर अभियंता अरुण कुमार पर उनके ही विभाग के कर्मचारियों ने हमला कर दिया। यह घटना बीते शुक्रवार दोपहर करीब 1:15 बजे अधिशासी अभियंता कार्यालय में हुई, जब परियोजना संबंधी विषयों पर बैठक चल रही थी। अवर अभियंता अरुण कुमार, पुत्र शम्भू नाथ, निवासी अतरौली, सलेमपुर, देवरिया, वर्तमान में बाढ़ खण्ड बलरामपुर में कार्यरत हैं। घटना के दौरान वे अन्य अधिकारियों के साथ चर्चा कर रहे थे। तभी प्रारूपकार राजेश कुमार अपने साथियों विकास माथुर, पंकज, अनिल कुमार मिश्रा और अन्य कर्मचारियों के साथ वहां पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। कार्यालय में मौजूद अन्य अधिकारियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद अधिशासी अभियंता ने राजेश कुमार से हमले का कारण पूछा। राजेश कुमार ने बताया कि 20 अप्रैल को जिलाधिकारी कार्यालय में चपरासी अमित कुमार और अशोक कुमार ने उन्हें सूचित किया था कि अरुण कुमार ने उनके बारे में अपशब्द कहे थे। इसी बात को लेकर यह विवाद हुआ। इस घटना से जुड़ा एक महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया है। अधिशासी अभियंता कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरे का कनेक्शन घटना से पहले ही बाहर से काट दिया गया था। इससे आशंका जताई जा रही है कि यह हमला पूर्व नियोजित था। पीड़ित अवर अभियंता की शिकायत पर कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में स्कूटी शोरूम में लगी आग, 9 गाड़ियां जलीं:फायर बिग्रेड ने पाया काबू, बैंक और फ्लैट को जलने से बचाया
    Next Article
    पुलिस पर हमले के बाद नौगवां अर्जुनपुर में सन्नाटा:अलीगढ़ में दरोगा की पिस्टल छीनने के बाद 18 आरोपी भेजे जेल, 200 पर है एफआईआर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment