Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में स्कूटी शोरूम में लगी आग, 9 गाड़ियां जलीं:फायर बिग्रेड ने पाया काबू, बैंक और फ्लैट को जलने से बचाया

    14 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र स्थित कुर्सी रोड पर एक स्कूटी शोरूम में आग लग गई। आग बहुमंजिला बिल्डिंग के लोअर ग्राउंड फ्लोर पर स्थित रविन्द्र इलेक्ट्रिक मोटर्स के शोरूम में लगी थी। हादसे में 9 स्कूटी जल गई, जबकि 14 स्कूटी और एक बाइक को बचा लिया गया। देर रात में लगी आग रात में एक दुकानदार ने शोरूम से धुआं निकलता देखा। उसने फायर विभाग को रात 1:22 बजे सूचना दी। इंदिरानगर फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। फायरकर्मियों ने हौजरील के जरिए पानी डालकर करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बिल्डिंग में धुआं भरने से आग पर काबू पाने में हुई मुश्किल जिस बिल्डिंग में आग लगी, उसके अपर ग्राउंड फ्लोर पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा है। ऊपर के फ्लोर पर लोग रहते हैं। फायर टीम ने समय रहते बैंक और रिहायशी हिस्से को आग की चपेट में आने से बचा लिया। आग लगने के बाद बिल्डिंग में धुआं भर गया था। फायरकर्मियों ने दरवाजे खोलकर वेंटिलेशन के जरिए धुआं बाहर निकाला। बिल्डिंग में रहने वाले लोग आग लगते ही सुरक्षित बाहर निकल आए थे। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। फायर विभाग के अनुसार समय रहते आग बुझा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पिकअप की टक्कर से महिला की मौत, दो घायल:रायबरेली में अनियंत्रित वाहन दुकान में घुसा, बिजली का पोल टूटा
    Next Article
    अवर अभियंता पर सहकर्मियों का दिनदहाड़े हमला:बलरामपुर में बाढ़ खण्ड कार्यालय में CCTV कनेक्शन पहले ही कटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment