Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अवधी गायिका के पति ने जान देने की कोशिश की:गोंडा में ऑनलाइन गेमिंग में गंवाए 15 लाख रुपए; पुलिस ने अयोध्या से बरामद किया

    9 hours ago

    1

    0

    गोंडा की चर्चित अवधी लोक गायिका ममता मिश्रा के पति संदीपन मिश्रा ने सुसाइड की कोशिश की है। ऑनलाइन गेमिंग में 15 लाख रुपए हारने के बाद उन्होंने अपनी पत्नी को मैसेज कर माफी मांगी और लिखा- कई बार गलती कर चुका हूं, अब क्षमता भी सामने आकर नहीं मांग सकता इसलिए अब इस दुनिया से जा रहा हूं। मैसेज मिलने के बाद लोक गायिका ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस किया तो अयोध्या के नया घाट का मिला। वहां पुलिस पहुंची तो वह घाट पर मिले। पुलिस संदीपन को थाने लेकर आई और फिर पत्नी के हवाले कर दिया। गुरुवार दोपहर करीब 12.01 बजे ममता मिश्रा को पति संदीपन मिश्रा ने व्हाट्सएप मैसेज मिला था। गोंडा पुलिस ने रात करीब 11 बजे संदीपन को अयोध्या के नया घाट से बरामद किया। ममता ने बताया- डेढ़ साल पहले भी संदीपन ने ऑनलाइन गेमिंग के लिए काफी कर्ज ले लिया था जिसे ममता ने खुद चुकाया था। लोक गायिका ममता और उनके पति संदीपन अवधी में हास्य वीडियो भी बनाते हैं। देखिए 3 तस्वीरें… 16 साल पहले की थी लव मैरिज लोक गायिका ममता मिश्रा और उनके पति संदीप मिश्रा धानेपुर के बेलहरी गांव में रहते हैं। दोनों ने करीब 16 साल पहले लव मैरिज की थी। दोनों की तीन बेटियां हैं। संदीपन का गांव के पास ही बाजार में एक मेडिकल स्टोर हैं। हालांकि, पति-पत्नी मिलकर अवधी भाषा में हास्य वीडियो भी बनाते हैं। ममता मिश्रा ने बताया- गुरुवार सुबह साढ़े नौ बजे वह गांव से करीब 5 किलोमीटर दूर मूर्तिहवा बाजार में स्थित अपने मेडिकल स्टोर गए। लेकिन दुकान पर वह पहुंचे ही नहीं। दोपहर करीब 12.01 बजे मोबाइल पर मैसेज मिला कि जान देने जा रहे हैं। संदीपन ने लिखा… Babuu, I love you but sorry...। मैं तुमसे सामने आकर माफी भी नहीं मांग पा रहा हूं, क्योंकि मैंने एक बार नहीं बल्कि कई बार ऐसी गलतियां की हैं कि अब तुम्हारे सामने आने की हिम्मत नहीं बची। मेरे पास अब कुछ भी नहीं है, मैं अपना सारा पैसा ऑनलाइन गेम में हार चुका हूं। मेरा दिमाग काम नहीं कर रहा कि क्या करूं और कैसे बताऊं, इसलिए मैं इस दुनिया से जा रहा हूं। मेरे ऊपर 10 से 15 लाख रुपए का कर्ज है और मुझे लग रहा है कि अब जिंदा रहकर भी मैं कुछ नहीं कर सकता। मैं माफी मांगने के लायक भी नहीं रहा, क्योंकि मैंने तुम सबसे बहुत बार झूठ बोला है। मैसेज मिलने पर पत्नी हुई परेशान मैसेज मिलने के बाद पत्नी ममता परेशान हो गई। पहले संदीपन के मोबाइल पर कॉल की लेकिन वह स्वीच ऑफ था। परिवारीजन से पूछताछ की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। इसके बाद तुरंत पुलिस को फोन कर जानकारी दी। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस किया धानेपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार यादव ने बताया- लिखित शिकायत मिलते ही हमने साइबर सेल की मदद से संदीपन के मोबाइल की लास्ट लोकेशन ट्रेस की। लोकेशन पता चलते ही अयोध्या पुलिस की मदद से रात करीब 11 बजे संदीपन को अयोध्या में सरयू के नया घाट के किनारे से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। रात करीब 1 बजे उनको घरवालों को सौंप दिया गया। पत्नी ने वीडियो बनाकर दी मिलने की जानकारी संदीपन के मिलने के बाद पत्नी ममता मिश्रा ने वीडियो बनाकर जानकारी दी। ममता ने कहा- हमारे मिश्रा जी सुरक्षित लौट आए हैं...। डेढ़ साल पहले भी ऑनलाइन गेम में गंवाए थे लाखों रुपए पुलिस पूछताछ में संदीपन ने बताया कि वह करीब एक साल से ऑनलाइन गेम खेल रहे थे। पुराने नुकसान की भरपाई के प्रयास में लगातार पैसा हारते गए और कर्ज बढ़ता गया। इसी तनाव में उन्होंने अयोध्या जाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पत्नी ममता मिश्रा ने बताया- करीब डेढ़ साल पहले भी संदीपन ने इसी तरह ऑनलाइन गेमिंग की लत के चलते बड़ा कर्ज ले लिया था। हालांकि, उस कर्ज को ममता ने बाद में चुका दिया। इस बार लगातार नुकसान से वह गहरे मानसिक तनाव में थे। ---------------------------- ये खबर भी पढ़िए… बागपत डीएम की मेज पर बैठा लंगूर, कुर्सी छोड़कर भागीं:किसानों के साथ मीटिंग कर रही थीं; अर्दली ने पुचकार कर बाहर किया बागपत में गुरुवार को भरी मीटिंग में डीएम अस्मिता लाल की मेज पर लंगूर आकर बैठ गया। यह देख डीएम डर गईं और अपनी कुर्सी छोड़कर खड़ी हो गईं। डीएम ने लंगूर की तरफ इशारा करते हुए कहा- बैठ जाओ। लंगूर कुछ देर तक मेज पर बैठा रहा। इस बीच डीएम का अर्दली आया। उसने पुचकार कर लंगूर को भगाया। तब लोगों ने राहत की सांस ली। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    BBAU- स्थापना दिवस में मारपीट करने वाले स्टूडेंट्स पर FIR:आशियाना थाना में दर्ज हुआ मुकदमा, 2 सप्ताह के लिए यूनिवर्सिटी से भी सस्पेंड
    Next Article
    कासगंज में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत:ATM कार्ड से हुई शिनाख्त, अलीगढ़ का रहने वाला था युवक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment