Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BBAU- स्थापना दिवस में मारपीट करने वाले स्टूडेंट्स पर FIR:आशियाना थाना में दर्ज हुआ मुकदमा, 2 सप्ताह के लिए यूनिवर्सिटी से भी सस्पेंड

    5 hours ago

    1

    0

    बाबा साहब भीमराव आंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (BBAU) में स्थापना दिवस समारोह के दौरान स्टेज के नजदीक जाकर मारपीट और बवाल करने वाले स्टूडेंट्स के खिलाफ FIR दर्ज हुई हैं। लखनऊ कमिश्नरेट के आशियाना थाने में यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर एक अज्ञात सहित कुल 4 स्टूडेंटस मुकदमा दर्ज किया गया हैं। इन स्टूडेंट्स के खिलाफ FIR दर्ज आरोपी स्टूडेंट्स के खिलाफ BNS की धारा 115(2) और 191(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं। आरोपियों में कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग का अभिषेक कुमार और लोक प्रशासन विभाग का अंकित यादव, और लॉ डिपार्टमेंट का वात्सल्य प्रियवर्धन शामिल हैं। इसके अलावा एक अज्ञात छात्र का नाम भी FIR में हैं। आशियाना थाना प्रभारी को दी गई तहरीर में BBAU के प्रॉक्टर प्रो.रामचंद्र की तरफ से कहा गया हैं कि 14 अप्रैल को ऑडिटोरियम में हुई मारपीट की घटना की गहनता से जांच के दौरान CCTV फुटेज के निरीक्षण में इन छात्रों की संलिप्तता पाई गई हैं। ऐसे में इनके खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई की जाए। ये थी पूरी घटना... दरअसल, विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह और बाबा साहब की जयंती की पर अटल बिहारी वाजपेई ऑडिटोरियम में 1कार्यक्रम चल रहा था।इस दौरान बाबा साहब और ज्योतिबा फूले की जयंती को लेकर कार्यक्रम चल रहा था। इस बीच प्रभु श्री राम का पूजन भी होने लगा। जिसका एक वर्ग विशेष के छात्रों के गुट के द्वारा विरोध किया जाने लगा। इस बीच दूसरा पक्ष पूजन पर अड़ा रहा। इस बीच नारेबाजी भी होने लगी। देखते ही देखते बवाल बढ़ गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान कुछ छात्रों ने हिमांशु मिश्रा नाम के एक छात्र की पिटाई कर दी। इसके बाद और हंगामा होने लगा। किसी तरह मौके पर सुरक्षा बल के जवानों और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने किसी तरह मोर्चा संभाल कर बीच बचाव किया। फिर कही जाकर मामला शांत हुआ। पीड़ित पक्ष की तरफ से घटना को लेकर प्रॉक्टोरियल बोर्ड से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की गई। इस बीच कुलपति ने भी घटना का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने को कहा। इसके बाद एक्शन मोड़ में आते हुए प्रॉक्टर ने FIR दर्ज कर दोषियों के लिए एक्शन लिया हैं। कैंपस का माहौल बिगड़ने नहीं दिया जाएगा दैनिक भास्कर से बातचीत में प्रो.राम चंद्र ने बताया कि दोषी स्टूडेंट्स के खिलाफ कार्रवाई की जा रही हैं। इन्हें विश्वविद्यालय से 2 सप्ताह के लिए सस्पेंड किया गया हैं और इनके खिलाफ FIR भी दर्ज कराई गई हैं। किसी भी सूरत में कैंपस का माहौल बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल मस्जिद की 35 फीट ऊंची मीनार गिराने की तैयारी:मजदूर मीनार पर चढ़ा, DM-SP पहुंचे; भीड़ को खदेड़ा गया
    Next Article
    अवधी गायिका के पति ने जान देने की कोशिश की:गोंडा में ऑनलाइन गेमिंग में गंवाए 15 लाख रुपए; पुलिस ने अयोध्या से बरामद किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment