Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अवैध खनन का विरोध करने पर घर पर हमला:सचेंडी में युवकों ने की फायरिंग और वाहनों में तोड़फोड़

    8 hours ago

    1

    0

    कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र के कैंधा गांव में अवैध खनन का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि रविवार देर रात चार गाड़ियों से पहुंचे दर्जनों युवकों ने युवक के घर के बाहर हमला बोल दिया। आरोपियों ने पहले युवक और उसके परिजनों के साथ मारपीट की, फिर घर के बाहर खड़े वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए चार राउंड फायरिंग भी की। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बना हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। खनन को लेकर जताया था विरोध कैंधा गांव निवासी अतुल सिंह ने बताया कि उनके पड़ोसी गांव अकबरपुरवा में पिछले करीब एक महीने से ग्राम समाज की जमीन पर खुलेआम मिट्टी खनन किया जा रहा है। आरोप है कि करीब आठ से दस बीघा जमीन की खुदाई की जा चुकी है। उन्होंने कई बार प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अतुल का कहना है कि शिकायत करने पर पुलिस स्वीकृति होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेती थी। पीड़ित के मुताबिक शनिवार को भी उन्होंने अवैध खनन की शिकायत की थी और इंटरनेट मीडिया पर खनन से जुड़े वीडियो भी साझा किए थे। आरोप है कि इसी रंजिश को लेकर रविवार देर रात करीब चार गाड़ियों से कई युवक उनके घर पहुंचे। गाड़ियों में एक थार भी शामिल थी। घर के बाहर बैठे अतुल पर हमलावरों ने अचानक हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपितों ने उनके ऊपर फायरिंग की और लगातार चार राउंड गोलियां चलाईं, जिससे गांव में दहशत फैल गई।हमलावरों ने अतुल और उनके परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। इसके बाद घर के बाहर खड़ी कार, बाइक और स्कूटर में जमकर तोड़फोड़ की। जाते समय आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के दौरान चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे। पीड़ित परिवार का आरोप-112 पर कई बार कॉल किया, पुलिस देरी से पहुंची पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के बाद कई बार 112 नंबर पर कॉल करने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात हुई फायरिंग और मारपीट की घटना के बाद गांव में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है। सोमवार सुबह से ही घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही और लोग आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते रहे। सूचना मिलते ही सचेंडी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। वहीं फायरिंग की सूचना के बाद पुलिस घटना को गंभीरता से लेकर जांच कर रही है। डीसीपी वेस्ट बोले- डीसीपी वेस्ट एस एम क़ासिम अबिदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपियो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती में लापता दो बच्चियां सकुशल मिलीं:पुलिस ने कार्रवाई कर परिजनों को सौंपा, बच्चियों के सुरक्षित मिलने पर परिवार में खुशी
    Next Article
    लखनऊ में झांसा देकर महिला से सोने की बाली ऐंठी:2 युवकों ने नकली नोटों की गड्‌डी पकड़ाकर वारदात को अंजाम दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment