Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अवैध खनन में 25 लाख जुर्माना, 4 FIR:प्रयागराज में नियम तोड़ने वाली एक फर्म का पट्‌टा कैंसिल, डंप बालू फिर नदी में फेंकवाई

    4 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के लालापुर में अवैध खनन के खिलाफ बुधवार रात बड़ी कार्रवाई की गई। खनन विभाग की टीम को छापेमारी के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं मिलीं। इस पर एक फर्म पर 25 लाख का जुर्माना लगाया गया जबकि दूसरी फर्म का पट्‌टा कैंसिल कर दिया गया। अवैध खनन पाए जाने पर नदी किनारे डंप लाखों घनमीटर बालू फिर से नदी में फेंकवा दी गई। साथ ही अलग-अलग चार एफआईआर भी दर्ज कराई गई। लगातार मिल रही थी शिकायतें खनन विभाग के अफसरों ने बताया, लालापुर में लगातार अवैध खनन व लाइसेंस धारकों की ओर से अनियमित खनन की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर बुधवार को खनन इंस्पेक्टर वैभव सोनी के नेतृत्व में एक टीम ने लालापुर पहुंचकर अलग-अलग खनन क्षेत्रों में छापा मारा। इस दौरान एसडीएम बारा, सीओ बारा और थाना लालापुर पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। इनके खिलाफ हुई कार्रवाई अफसरों ने बताया, पट्टा खंड संख्या-6, जो तारा एंटरप्राइजेज (प्रोपराइटर चंद्रजीत कुशवाहा) के नाम पर था, की जांच में पट्टा क्षेत्र से बाहर खनन होते पाया गया। यही नहीं यमुना नदी की जलधारा के भीतर भी खनन के स्पष्ट साक्ष्य मिले। इन अनियमितताओं के आधार पर पट्टाधारक पर करीब 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं पट्टा खंड संख्या-4, जो सहारा एग्री (रमेश निल्लुरी) के नाम पर था, में भी अवैध खनन के मामले सामने आए। साथ ही किस्त की धनराशि जमा न करने पर पट्टा निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जेसीबी से खुदवाकर बंद कराए रास्ते प्रशासन ने अवैध खनन में इस्तेमाल हो रहे रास्तों पर भी कार्रवाई की। ग्राम पंडुआ, प्रतापपुर, भिलौरे, नौढ़िया तरहार, मझियारी और मानपुर में यमुना नदी की ओर बनाए गए अवैध मार्गों को जेसीबी से खुदवाकर बंद कराया गया। साथ ही नदी किनारे जमा लाखों घनमीटर बालू को पुनः यमुना में डलवाया गया। इसके अलावा अभियान के दौरान इस कार्रवाई में कई नामजद और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ थाना लालापुर में 4 एफआईआर दर्ज की गई हैं। खनन अफसर बोले खनन निरीक्षक वैभव सोनी ने बताया कि अवैध और अनियमित खनन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और लगातार निगरानी रखी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BHU-कैंपस से सटे हैदराबाद गेट पर लड़की से हुई बतजमीजी:स्कॉर्पियो सवार युवकों का वीडियो बनाकर वायरल किया, पुलिस ने 1 को किया गिरफ्तार
    Next Article
    मासूम के सामने फंदे पर झूल गई मां:पापा और दादी ने मम्मा को बेल्टों से बहुत मारा, पुलिस ने पति-सास और ससुर को भेजा जेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment