Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अवैध खनन पर आटा पुलिस का बड़ा एक्शन:जालौन में 5 अभियुक्त हुए गिरफ्तार, 3 ट्रक मौरंग सहित बरामद

    2 hours ago

    1

    0

    जालौन जनपद में अवैध खनन, ओवरलोडिंग और लोकेशन माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आटा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन ट्रक मौरम सहित अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध खनन और उससे जुड़े नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में, थाना आटा पुलिस टीम ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) राजेश कुमार और निरीक्षक कुलदीप कुमार राम खान की संयुक्त टीम के साथ मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने थाना आटा में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों में लोकेशन माफिया कामरान (21), अफजल (25) और सरफराज उर्फ मुन्ना (24) शामिल हैं, जो कालपी क्षेत्र के निवासी हैं। इसके अतिरिक्त, दो वाहन चालक सुभाष (निवासी हरलाल निवादा, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात) और मनोज कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। ग्रुप्स के अन्य सदस्यों की पहचान जारी पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी अवैध खनन में लगे वाहनों को पुलिस कार्रवाई से बचाने के लिए लोकेशन उपलब्ध कराते थे। वे इसके लिए "HINDUSTAN LOGISTICS" और "VANDE BHARAT EXPRESS" जैसे व्हाट्सएप ग्रुप का इस्तेमाल करते थे। इन ग्रुप्स के अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से तीन ट्रक अवैध मौरम, एक पल्सर मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस ने बताया कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    LDA की ओटीएस योजना 18 अप्रैल से:सभी योजनाओं में लगेंगे कैम्प, हेल्प डेस्क पर तुरंत होगा आवेदन
    Next Article
    विधायक ने 36.80 करोड़ की 4 सड़कों का शिलान्यास किया:विनय वर्मा ने कहा- विकास के लिए मजबूत सड़क नेटवर्क जरूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment