Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अवैध संबंध के शक में पत्नी को पीटकर मार डाला:बरेली में पति शव को कंधे पर रखकर जलाने जा रहा था, पुलिस ने दबोचा

    9 hours ago

    1

    0

    बरेली में एक युवक ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। युवक को पत्नी के अवैध संबंध होने का शक था, जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। सोमवार शाम को पति घूमकर घर आया और पत्नी को गाली देने लगा। पत्नी ने विरोध किया तो उसने डंडों से पीटकर उसकी हत्या कर दी। मंगलवार सुबह वह शव को अकेले कंधे पर रखकर जलाने के लिए ले जा रहा था। इसी दौरान गांव के एक युवक ने उसे देखकर पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पति को हिरासत में ले लिया। इसके बाद शव को महिला के मायके ले जाकर पहचान कराई गई और शाम को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बुधवार को महिला की मां ने बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया। मामला भुता थाना क्षेत्र का है। जानिए पूरा मामला… रावल कला गांव में भीमसेन अपने परिवार के साथ रहता था। उसकी दो शादियां हुई थीं। पहली पत्नी से उसके दो बच्चे हैं, जबकि दूसरी पत्नी से कोई संतान नहीं थी। भीमसेन राजस्थान में मजदूरी करता था। उसने करीब आठ साल पहले बिहार की रहने वाली एक महिला से पहली शादी की थी। इसके करीब पांच साल बाद पीलीभीत की रहने वाली मंजू से दूसरी शादी कर ली। बताया जा रहा है कि भीमसेन नशे का आदी है और इसी कारण घर में अक्सर विवाद होता था। वह आए दिन पत्नी के साथ मारपीट करता था। करीब एक साल पहले पहली पत्नी बच्चों को छोड़कर घर से चली गई। दोनों बच्चे इस समय बरेली शहर में अपने दादा-दादी के साथ रहते हैं। पत्नी की हत्या कर शव को पास बैठा रहा सोमवार शाम भीमसेन शराब के नशे में घर पहुंचा और मंजू पर अवैध संबंध का आरोप लगाकर गाली देने लगा। मंजू ने इसका विरोध किया तो उसने डंडों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद वह पूरी रात शव के साथ घर में ही रहा। मंगलवार सुबह करीब सात बजे वह शव को अकेले कंधे पर रखकर जलाने के लिए ले जा रहा था। रास्ते में गांव वालों ने उससे पूछताछ की तो वह कोई जवाब नहीं दे सका और मामले को छिपाने की कोशिश करने लगा। बताया गया कि आरोपी ने शव जलाने के लिए लकड़ियां भी इकट्ठा कर ली थीं। इस दौरान कुछ ग्रामीणों को उसकी गतिविधियों पर शक हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही आरोपी वहां से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने उसके मोबाइल नंबर के आधार पर उसे पकड़ लिया। मायके में मां राजकुमारी अकेले थी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मंजू के मायके पहुंचकर पहचान कराई। वहां केवल उसकी मां रामकुमारी मिलीं। मंजू के तीन भाई और दो बहनें थीं। तीनों भाइयों की मौत हो चुकी है, जबकि बहनों की शादी हो चुकी है। जब रामकुमारी बेटी के ससुराल पहुंचीं तो उसकी मौत की खबर सुनकर बिलख पड़ीं। पुलिस उन्हें साथ लेकर बरेली आई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद मां रामकुमारी ने ही बेटी की चिता को मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की। इस दौरान गांव में गमगीन माहौल रहा। पुलिस के अनुसार सोमवार रात जब भीमसेन मंजू को पीट रहा था, तब वह जोर-जोर से चीखकर मदद मांग रही थी। अगर उसी समय किसी ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दे दी होती, तो संभव है कि उसकी जान बचाई जा सकती थी। आरोपी से पूछताछ करके गिरफ्तार किया इसके बाद पुलिस ने आरोपी भीमसेन को गिरफ्तार कर थाने लाकर पूछताछ की। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध लगा, जिसके बाद पुलिस ने गहन जांच की। पूछताछ और परिस्थितियों के आधार पर यह स्पष्ट हो गया कि मंजू की मौत प्राकृतिक नहीं बल्कि हत्या का मामला है। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार के अनुसार पत्नी की हत्या के मामले में दर्ज मुकदमा के तहत नामजद आरोपी भीमसेन को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत के युवक की दिल्ली में सड़क दुर्घटना में मौत:ट्रांसपोर्ट कंपनी में नौकरी करता था, इलाज के दौरान दम तोड़ा
    Next Article
    सड़क हादसे में घायल युवती की इलाज के दौरान मौत:मुजफ्फरनगर में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल बहन, पिता ने दी तहरीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment