Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत के युवक की दिल्ली में सड़क दुर्घटना में मौत:ट्रांसपोर्ट कंपनी में नौकरी करता था, इलाज के दौरान दम तोड़ा

    8 hours ago

    1

    0

    बागपत जनपद के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के बसौद गांव निवासी 40 वर्षीय कपिल की दिल्ली में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह दिल्ली में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में कार्यरत थे। इस घटना से उनके परिवार में शोक का माहौल है। यह दुर्घटना बुधवार को दिल्ली से करनाल रोड पर हुई। कपिल अपनी बाइक पर जा रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल कपिल की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। कपिल पुत्र इंदर, दिल्ली के अलीपुर स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में नौकरी करते थे। मृतक कपिल के दो बेटियां और एक बेटा है। उनके छोटे भाई प्रवेश इंदौर में नौकरी करते हैं, जबकि दूसरे भाई विपिन दिल्ली में ही निजी नौकरी करते हैं। कपिल के पिता इंदर का बसौद बस स्टैंड पर सैलून है। बड़े बेटे की असामयिक मृत्यु से पूरा परिवार गहरे सदमे में है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैस आपूर्ति अफवाहों पर होगी सख्त कार्रवाई:एएसपी ने कहा- बिना OTP नहीं मिलेगा सिलेंडर; कालाबाजारी पर रोक
    Next Article
    अवैध संबंध के शक में पत्नी को पीटकर मार डाला:बरेली में पति शव को कंधे पर रखकर जलाने जा रहा था, पुलिस ने दबोचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment