Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अवैध संबंध उजागर होने के डर से महिला की हत्या:हरदोई में फावड़े से गला काटा, जेठानी की बहन के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था

    20 hours ago

    1

    0

    हरदोई में अवैध संबंध का खुलासा होने पर महिला की फावड़ा से गला काटकर हत्या कर दी। महिला ने गांव के ही व्यक्ति को अपनी जेठानी की बहन के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। अवैध संबंध का खुलासा होने के डर से आरोपी ने गेहूं के खेत में फावड़े से गला रेत कर महिला की हत्या कर दी। 12 फरवरी की सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर गेहूं के खेत में शव पड़ा देखा। गला धारदार हथियार से कटा हुआ था और जमीन पर खून फैला था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मरने से पहले महिला ने काफी देर संघर्ष किया खेत में टूटी चूड़ियां और घिसटाने के निशान मिले हैं। मामले को लेकर एसपी हरदोई के निर्देश पर कई टीमों का गठन किया गया। कॉल डिटेल, स्थानीय पूछताछ और घटनास्थल की परिस्थितियों की जांच के बाद शक की सुई गांव के ही व्यक्ति पर आकर टिक गई। पुलिस ने घेराबंदी कर शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। शाहाबाद थाना क्षेत्र की है। पहले देखें 2 तस्वीरें…. अब विस्तार से जानें पूरा मामला घटना जिला मुख्यालय से करीब 38 किलोमीटर दूर अमिरता गांव की है। जहां घर से एक किमी दूर 12 फरवरी की सुबह गेंहू के खेत में गला कटा शव पड़ा हुआ मिला था। पुलिस की छानबीन में शव की पहचान श्रीदेवी (45) के रूप में हुई। वहीं 14 फरवरी को पुलिस ने मामले की जांच करते हुए उसी गांव के रामनिवास को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वजह अवैध संबंधों का खुलासा होना बताया जा रहा है। आरोपी रामनिवास का गांव की एक महिला (मृतका की जेठानी की बहन) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना वाले दिन श्रीदेवी ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। श्रीदेवी ने इस संबंध की शिकायत परिजनों से करने की बात कही। आरोपी को बदनामी और परिवार में कलह का डर सता रहा था। रामनिवास ने पहले श्रीदेवी को चुप रहने के लिए मनाने की कोशिश की। जब वह नहीं मानीं, तो पास में रखे फावड़े से उनके गले पर कई वार कर दिए। वार इतने गंभीर थे कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतका के पति सुरेश पठानकोट में एक फैक्टरी में काम करते हैं। गांव में उनकी पत्नी श्री देवी बेटी अर्चना और बेटे अंशुल व आलोक के साथ रहती थीं। पुलिस के अनुसार खुद की जान बचाने के लिए श्री देवी ने काफी देर संघर्ष किया। उस पर धारदार हथियार से पहला वार उसी खेत में किया गया, जहां वह प्याज की बेड़ लगा रही थी। उसने खुद को बचाने की कोशिश और इस कोशिश में उसकी चूड़ियां भी टूट गईं। उसके खेत से लगभग 10 फीट दूर तक खून और टूटी चूड़ियां बिखरी मिली। हत्या में इस्तेमाल फावड़ा बरामद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया फावड़ा और उसका टूटा हुआ डंडा बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध संबंधों और आपसी रंजिश ने एक परिवार उजाड़ दिया। श्रीदेवी के परिजन अब भी सदमे में हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वैज्ञानिक साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर मामला सुलझा लिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। ----------------------------- यह खबर भी पढ़ें डिप्टी कमिश्नर के भाई की हरदोई में हत्या, मरने से पहले अपनी अंतड़ियां समेटी मथुरा के डिप्टी कमिश्नर (उद्योग) के भाई की हरदोई में हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह 5 बजे हमलावरों ने घर में घुसकर भाई पर बांके से हमला किया। चीख-पुकार मची तो हमलावर भाग गए। मां और पड़ोसी भागकर पहुंचे तो देखा वह पेट के बल जमीन पर तड़प रहा था। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    नपा अध्यक्ष ने किया नए हनुमान घाट का शिलान्यास:सुल्तानपुर में गोमती तट पर वंदन योजना से होगा निर्माण, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा
    Next Article
    भदोही में ट्रक ने तीन दोस्तों को रौंदा:दो की मौत, तीसरा घायल, ट्रक चालक को ग्रामीणों ने धर दबोचा: तीनों दोस्त बिना हेलमेट निकले थे घूमने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment