Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अव्यवस्थाएं मिलने पर सचिव-प्रधान को लगाई फटकार:गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष ने किया गौशाला का, व्यवस्था सुधारने के निर्देश

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने शुक्रवार को बाराबंकी के हैदरगढ़ तहसील क्षेत्र स्थित जमीन हुसैनाबाद गौशाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गौशाला में भारी अव्यवस्थाएं और पशुओं के रखरखाव में गंभीर लापरवाही सामने आई, जिस पर उपाध्यक्ष ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों को फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने पाया कि गौशाला में पशुओं की संख्या से संबंधित कोई रजिस्टर उपलब्ध नहीं था। पशुओं के लिए आहार, पीने के पानी और हरे चारे के इंतजाम भी बेहद खराब थे। इसके अतिरिक्त, बीमार पशुओं की देखभाल में भी लापरवाही बरती जा रही थी। इन अव्यवस्थाओं को देखकर उपाध्यक्ष ने मौके पर मौजूद सचिव और प्रधान को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट किया कि गौवंश के संरक्षण में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।अधिकारियों को लापरवाह कर्मचारियों को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ, तो जिम्मेदारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जाएगी।इस औचक निरीक्षण से विभाग के स्थानीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया। उपाध्यक्ष ने दोहराया कि सरकार गौवंश की सुरक्षा के लिए गंभीर है और लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दरोगा के घर महिला देख बजरंग दल का हंगामा:पुलिस ने जिलाध्यक्ष समेत 3 पर FIR दर्ज की, महिला बोली- मेरे साथ मारपीट की
    Next Article
    ललितपुर में स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन:उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, गलत बिलों के सुधार की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment