Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दरोगा के घर महिला देख बजरंग दल का हंगामा:पुलिस ने जिलाध्यक्ष समेत 3 पर FIR दर्ज की, महिला बोली- मेरे साथ मारपीट की

    2 hours ago

    1

    0

    बरेली की आईटीआर कॉलोनी उस वक्त अखाड़ा बन गई जब राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष रोहित गंगवार अपने साथियों के साथ इज्जतनगर थाने के SSI जावेद अली के कमरे पर जा धमके। आरोप था कि दरोगा के कमरे में एक संदिग्ध महिला मौजूद है। कार्यकर्ताओं ने दरवाजा पीटना शुरू कर दिया और यूपी 112 को भी मौके पर बुला लिया। करीब 5 मिनट की मशक्कत के बाद जब दरोगा ने दरवाजा खोला, तो कार्यकर्ताओं ने मोबाइल से रिकॉर्डिंग शुरू कर दी और कमरे में महिला की तलाश करने लगे। पिछले गेट से भाग निकली महिला, कमरे में मिला अस्पताल का कोट हंगामे के दौरान पता चला कि कमरे के अंदर मौजूद महिला पिछले दरवाजे से चुपके से निकल गई है। तलाशी के दौरान कार्यकर्ताओं को घर में एक निजी नर्सिंग कॉलेज के स्टाफ का लोगो लगा सफेद कोट टंगा मिला। SSI जावेद अली ने सफाई दी कि वह महिला केवल घर का काम करने आती है, लेकिन कार्यकर्ताओं का आरोप था कि अगर वह कामवाली थी, तो उसे पिछले दरवाजे से भगाने और दरवाजा देर से खोलने की क्या जरूरत थी? इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। जांच करने पहुंचे दो सीओ, बयान के बाद उल्टा फंस गए कार्यकर्ता मामला गर्माता देख एसएसपी अनुराग आर्य ने सीओ टू अंजनी कुमार तिवारी और सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव को जांच के निर्देश दिए। अधिकारियों ने जब उस महिला को तलाश कर उसके बयान लिए, तो कहानी पूरी तरह पलट गई। 32 वर्षीय महिला ने बताया कि वह रामपुर की रहने वाली है और पेट पालने के लिए घरों और अस्पतालों में काम करती है। उसने आरोप लगाया कि रोहित गंगवार और उनके साथियों ने घर में घुसकर अभद्रता, गाली-गलौज और मारपीट की। महिला की तहरीर पर पुलिस ने जिलाध्यक्ष सहित दो कार्यकर्ताओं के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संगठन का पलटवार, कॉलोनी का माहौल खराब हो रहा था, इसलिए गए दूसरी ओर, रिपोर्ट दर्ज होने के बाद राष्ट्रीय बजरंग दल ने इसे एकतरफा कार्रवाई बताया है। संगठन का कहना है कि कॉलोनी वालों की लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर ही वे वहां पहुंचे थे। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर सब कुछ सही था, तो महिला का कोट वहां क्या कर रहा था? हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी के घर में कौन है, यह जांच का विषय नहीं है जब तक कि परिवार या संबंधित व्यक्ति शिकायत न करे। फिलहाल, पुलिस साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी सीजन में डीएसओ कार्यालय पर उमड़ी भीड़:गैस सिलेंडर के लिए 2,000 से अधिक आवेदन, लग रही लंबी लाइन
    Next Article
    अव्यवस्थाएं मिलने पर सचिव-प्रधान को लगाई फटकार:गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष ने किया गौशाला का, व्यवस्था सुधारने के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment