Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या गोल्फ कार्ड पार्किंग कंपनी मैनेजर की गोंडा में मौत:पीछे से अज्ञात ट्रक ने रौंदा, बाइक में पेट्रोल डलवाने पैदल जा रहे थे

    2 hours ago

    2

    0

    गोंडा में एक सड़क हादसे में अयोध्या की गोल्फ कार्ड पार्किंग कंपनी के 30 वर्षीय मैनेजर वीरेंद्र यादव की मौत हो गई है। घटना देर रात नवाबगंज थाना क्षेत्र के शोभापुर गांव के पास हुई, जब पेट्रोल खत्म होने पर वीरेंद्र अपनी मोटरसाइकिल को पैदल लेकर जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, वीरेंद्र यादव अयोध्या से काम खत्म कर अपने घर लौट रहे थे। नवाबगंज कोल्ड स्टोरेज के पास उनकी मोटरसाइकिल का पेट्रोल खत्म हो गया। वह अपनी बाइक को पैदल लेकर पेट्रोल डलवाने जा रहे थे, तभी अयोध्या से गोंडा की ओर जा रहे एक अज्ञात ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक की तलाश में जुटी पुलिस टक्कर लगने से वीरेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नवाबगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और ट्रक की तलाश शुरू कर दी है। वीरेंद्र यादव नवाबगंज थाना क्षेत्र के लौव्वाबीर स्थित सिंगाराय पुरवा के निवासी थे। वह पांच भाइयों में सबसे बड़े थे और अपने पीछे पत्नी कौशल्या, सात वर्षीय पुत्र आयुष और पांच वर्षीय पुत्र पीयूष को छोड़ गए हैं। नवाबगंज थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके पूरे मामले को लेकर नवाबगंज थाने की पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सरयू नदी में 4 दोस्त डूबे, एक को बचाया:बस्ती से दोस्त का बर्थडे मनाने अयोध्या गए थे, SDRF की टीम चला रही रेस्क्यू ऑपरेशन
    Next Article
    Explainer: "ऑपरेशन सिंदूर" ने कैसे तोड़ा था पाक का गुरूर, तबाह कर दिए थे 11 सैन्य बेस; INDIAN ARMY की शौर्यगाथा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment