Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Bihar Politics का नया अध्याय: Nitish के बेटे निशांत बने मंत्री, Samrat की टीम में 32 नए चेहरे शामिल

    4 hours from now

    2

    0

    बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नीतीश कुमार, राजनाथ सिंह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और अन्य नेताओं की उपस्थिति में हुआ। मंत्रिमंडल विस्तार महत्वपूर्ण है, क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल हुए। सबसे पहले श्रवण कुमार, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप कुमार जयसवाल, निशांत कुमार और लेशी सिंह ने बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली। इसे भी पढ़ें: Bihar cabinet expansion 2026 | बिहार के CM Samrat Chaudhary के मंत्रिमंडल का विस्तार आज, शामिल होंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच-पांच विधायकों ने एक साथ मंत्रीपद की शपथ ली है। दूसरी बार में राम कृपाल यादव, नीतीश मिश्रा, दामोदर रावत, संजय सिंह 'टाइगर' और अशोक चौधरी ने पटना में प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य नेताओं की उपस्थिति में बिहार के मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद भगवान सिंह कुशवाहा, अरुण शंकर प्रसाद, मदन सहनी, डॉ. संतोष कुमार सुमन और रमा निषाद ने पटना में बिहार मंत्री के रूप में शपथ ली।रत्नेश सादा, कुमार शैलेन्द्र, शीला कुमारी, केदार प्रसाद गुप्ता और लखेन्द्र कुमार रौशन ने बिहार के मंत्री पद की शपथ ली। सुनील कुमार, श्रेयसी सिंह, मोहम्मद जमा खान, नंद किशोर राम, शैलेश कुमार उर्फ ​​बुलो मंडल और प्रमोद कुमार ने बिहार मंत्री के रूप में शपथ ली। हिंदी पट्टी के इस महत्वपूर्ण राज्य में सत्ता का नेतृत्व भाजपा को पिछले महीने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद मिला।  इसे भी पढ़ें: JDU का बड़ा दांव: लंबी ना-नुकुर के बाद माने Nishant Kumar, Bihar मंत्रिमंडल में होंगे शामिलबिहार में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने के लिए मुख्यमंत्री पद छोड़ा था। ज्य सरकार में फिलहाल केवल दो मंत्री हैं— जदयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव— जिन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। इसे सत्ता संतुलन में बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। पहले नीतीश कुमार सरकार में सम्राट चौधरी और भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिन्हा उपमुख्यमंत्री थे। संविधान के अनुसार, राज्य विधानसभा की कुल सदस्य संख्या के 15 प्रतिशत से अधिक मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया जा सकता। बिहार विधानसभा में 243 सदस्य हैं, इसलिए राज्य मंत्रिपरिषद में अधिकतम 36 सदस्य हो सकते हैं। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रंप प्रशासन ने फिर तेज किया डिपोर्टेशन, धीमा फैसला देने वाले इमिग्रेशन जजों को हटाने में जुटा अमेरिकी न्याय विभाग
    Next Article
    One Year Of Operation Sindoor: जब Indian Air Force की दहाड़ से थर्राया था Pakistan, जानें शौर्य की पूरी कहानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment