Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार वितरण में बड़ा बदलाव:ई-केवाईसी और फेस रिकॉग्निशन से 2.10 लाख बच्चों को मिलेगा ताजा आहार

    2 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में बाल विकास सेवाओं को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार वितरण व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। लाभार्थियों को अब रेसिपी आधारित गर्म और ताजा पोषाहार (टीएचआर) उपलब्ध कराया जाएगा। इसके वितरण के लिए ई-केवाईसी और फेस रिकॉग्निशन (चेहरा पहचान) प्रणाली का उपयोग किया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी के निर्देश पर इसकी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस नई व्यवस्था से जनपद में लगभग 16,500 धात्री महिलाएं, 17,500 गर्भवती महिलाएं और 6 माह से 6 वर्ष तक के करीब 2.10 लाख बच्चों को सीधा लाभ मिलेगा। बाल विकास विभाग के अनुसार, अब रा-यानि (ड्राई राशन) और ऑफलाइन पोषाहार वितरण पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा। रुदौली क्षेत्र के 209 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों पर वितरण की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन दर्ज होगी। ई-केवाईसी और चेहरा प्रमाणीकरण के बिना किसी भी लाभार्थी को पोषाहार नहीं मिल पाएगा। लाभार्थियों के पोषण स्तर को बेहतर बनाने के लिए उनकी अलग-अलग श्रेणियों के लिए विशेष रेसिपी तय की गई हैं। छह माह से एक वर्ष तक के बच्चों को आटा-बेसन का हलवा दिया जाएगा। एक से तीन वर्ष तक के बच्चों को भी यही आहार मिलेगा, जबकि तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को आटा-बेसन बर्फी और दलिया-मूंग-सोया खिचड़ी उपलब्ध कराई जाएगी। गर्भवती और धात्री महिलाओं के लिए आटा-बेसन-सोया बर्फी और दलिया-मूंग दाल खिचड़ी निर्धारित की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गेहूं खरीद शुरू, 30 हजार मीट्रिक टन का लक्ष्य:अमेठी में 106 क्रय केंद्र, 7 मोबाइल केंद्र भी खोले गए
    Next Article
    कानपुर देहात के रूरा में बुजुर्ग की संदिग्ध मौत:परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment