Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या के मिझौड़ा मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली:मां दुर्गा सहित कई प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त, 2005 में हुई थी स्थापना

    10 hours ago

    1

    0

    अयोध्या की सोहावल तहसील क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत करेरू के मजरा बड़ा मिझौड़ा में शुक्रवार तड़के आकाशीय बिजली गिरने से एक प्राचीन दुर्गा मंदिर को नुकसान पहुंचा। घटना में मां दुर्गा की प्रतिमा सहित मंदिर में स्थापित अन्य देवी-देवताओं की कई मूर्तियां क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे। ग्रामीणों के अनुसार, सुबह करीब चार बजे तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली सीधे मंदिर परिसर पर गिरी। बिजली मंदिर की खिड़की के रास्ते गर्भगृह तक पहुंची और मां दुर्गा की प्रतिमा से टकरा गई। इसकी वजह से प्रतिमा का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चेहरे पर काले निशान पड़ गए। मंदिर में स्थापित अन्य कई प्रतिमाएं भी टूट-फूट गईं। फर्श में हुआ छेद, चुनरी भी जल गई ग्रामीणों ने बताया कि बिजली का असर इतना तेज था कि मंदिर के फर्श में छेद हो गया। वहीं मां दुर्गा को अर्पित चुनरी भी जल गई। सुबह जब श्रद्धालु नियमित पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो अंदर का दृश्य देखकर स्तब्ध रह गए। सूचना फैलते ही आसपास के गांवों से भी लोग मंदिर पहुंचने लगे। 2005 में हुई थी प्रतिमा की स्थापना ग्रामीणों के मुताबिक, वर्ष 2005 में राम कल्प यादव ने विधि-विधान के साथ इस मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कराई थी। तब से यह मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। आसपास के गांवों के श्रद्धालु यहां नियमित रूप से दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। मंदिर के जीर्णोद्धार की उठी मांग घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने मंदिर का निरीक्षण किया। ग्रामीणों का कहना है कि पहली बार मंदिर पर इस तरह आकाशीय बिजली गिरी है। मंदिर को हुए नुकसान से श्रद्धालुओं में चिंता है। ग्रामीणों ने धार्मिक परंपराओं के अनुसार क्षतिग्रस्त प्रतिमाओं के संबंध में उचित निर्णय लेने और मंदिर के जल्द जीर्णोद्धार की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के बाहुबलियों की क्राइम हिस्ट्री मामले सुनवाई:सरकार ने हाईकोर्ट में 42 लोगों की रिपोर्ट दी, 41 लोगों हिस्ट्री को समय मांगा था
    Next Article
    पहली बारिश में ही कटान रोधी बोल्डर बहने लगे:सिद्धार्थनगर में विधायक ने DM को भेजा वीडियो, सिंचाई विभाग पर करोड़ों के घोटाले के आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment