Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या के साकेत महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू:BA, Bsc, BBA, बीकॉम समेत PG के 21 विषयों में दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

    5 hours ago

    1

    0

    अयोध्या के साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। कॉलेज प्रशासन की ओर से बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 16 अप्रैल से शुरू कर दिया गया है। अभ्यर्थी कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट और ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया के लिए प्रो. बृजेश कुमार सिंह को मुख्य प्रवेश संयोजक बनाया गया है, जबकि अलग-अलग संकायों के लिए सह संयोजक नियुक्त किए गए हैं। प्रवेश पंजीकरण शुल्क 700 रुपए तय किया गया है। कॉलेज में इस बार बीए की 2400 सीटों के अलावा बीएससी (बायो और मैथ) में 540-540 सीटें, बीकॉम में 600 सीटें और बीबीए में 60 सीटों पर एडमिशन होगा। वहीं, परास्नातक स्तर पर 21 विषयों में पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध है। प्रशासन ने बताया कि इस बार छात्रों की सुविधा के लिए फीस जमा करने में लचीलापन दिया गया है। परास्नातक छात्र वार्षिक या सेमेस्टर के अनुसार शुल्क जमा कर सकेंगे। प्रवेश प्रक्रिया “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर पूरी की जाएगी। छात्रों की मदद के लिए कॉलेज में दो हेल्प डेस्क बनाए जाएंगे। सभी जरूरी सूचनाएं वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई जाएंगी। कॉलेज में स्मार्ट क्लास, आधुनिक प्रयोगशालाएं, खेल मैदान और हरित परिसर जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। कॉलेज प्रशासन के मुताबिक, पिछले सत्र में करीब 250 छात्रों का चयन विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और सेवाओं में हुआ था। प्राचार्य ने बताया कि नए सत्र में भी छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल और सुविधाएं उपलब्ध कराने पर फोकस रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैस एजेंसी पर चिलचिलाती धूप में घंटो खड़े रहे लोग:कानपुर देहात में शादी का कार्ड दिखाया, OTP देने पर भी नहीं मिला सिलेंडर
    Next Article
    जमीन विवाद में युवक पानी की टंकी पर चढ़ा:कुशीनगर में ऊपर से बरसाए 500 के कई नोट, बोला- पैसे ले लो लेकिन काम कर दो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment