Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैस एजेंसी पर चिलचिलाती धूप में घंटो खड़े रहे लोग:कानपुर देहात में शादी का कार्ड दिखाया, OTP देने पर भी नहीं मिला सिलेंडर

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात में मंगलपुर स्थित भारत गैस एजेंसी पर गुरुवार को गैस सिलेंडर की समस्या से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तेज धूप में घंटों कतार में खड़े रहने के बावजूद लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनमें नाराजगी बढ़ती जा रही है। हालांकि कुछ उपभोक्ता सिलेंडर मिलने की आस में धूप में भी डटे हैं। उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ रहा बीते कुछ दिनों से प्रदेश के विभिन्न शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में गैस की कमी की चर्चाओं के बीच गुरूवार को मंगलपुर की भारत गैस एजेंसी पर भी समस्या देखने को मिली। बड़ी संख्या में लोग सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगे नजर आए, लेकिन सीमित स्टॉक के चलते कई लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है कुछ आस में अभी भी डटे हैं। ओटीपी देने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिला उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग के बाद ओटीपी आने के बावजूद कई दिनों से उन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहा है। औरंगाबाद हीरामनसा गणेशगंज निवासी लाल सिंह ने बताया कि उन्होंने पहले बुकिंग कराई थी, लेकिन उनका सिलेंडर किसी अन्य को दे दिया गया। दोबारा बुकिंग कराने के बाद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पाया है और पहले वाले सिलेंडर के बारे में भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है। बेटी की शादी को लेकर चिंता वहीं अकना गांव निवासी कुसमा ने बताया कि उन्होंने 1 अप्रैल को बुकिंग कराई थी और ओटीपी भी मिल चुका है, लेकिन अभी तक सिलेंडर नहीं मिला। 20 अप्रैल को उनकी बेटी की शादी है, ऐसे में घर में खाने-पीने की व्यवस्था को लेकर बड़ी चिंता बनी हुई है। उन्होंने बताया कि वह कई दिनों से एजेंसी के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन हर बार निराशा ही हाथ लग रही है। एजेंसी के चक्कर लगा रहे लोग मंगलपुर कस्बा निवासी आनंद ने बताया कि उन्होंने 7 अप्रैल को बुकिंग कराई थी और 15 अप्रैल तक सिलेंडर मिलने की उम्मीद थी, लेकिन अब तक उन्हें गैस नहीं मिली। उन्होंने कहा कि 8 मई को उनके घर शादी है और इस बीच उन्हें अन्य कामों के साथ एजेंसी के चक्कर भी लगाने पड़ रहे हैं, जिससे काफी परेशानी हो रही है। एजेंसी कर्मियों ने बताया- 120 सिलेंडरों का स्टॉक था एजेंसी कर्मियों ने ऑफ कैमरा बताया कि गुरुवार को मात्र 120 सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध था, जिसे वितरित किया जा। हालांकि ऑन कैमरा किसी भी कर्मचारी ने स्थिति पर स्पष्ट जवाब देने से परहेज किया। पुलिस ने भीड़ को कंट्रोल किया इसी दौरान कतार में अव्यवस्था की स्थिति बनने पर डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस आपूर्ति को सुचारू किया जाए, ताकि आम जनता को इस तरह की समस्याओं से राहत मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा ने दिवंगत नेता के बेटे को बनाया प्रत्याशी:मिर्जापुर में सपा प्रत्याशी ने भी किया नामांकन, राजनीतिक सरगर्मी तेज
    Next Article
    अयोध्या के साकेत महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू:BA, Bsc, BBA, बीकॉम समेत PG के 21 विषयों में दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment