Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में 201 अमृत सरोवरों में जलापूर्ति का लक्ष्य:सीडीओ ने पशु-पक्षियों के लिए पानी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    2 hours ago

    1

    0

    मुख्य विकास अधिकारी अयोध्या कृष्ण कुमार सिंह ने ग्रीष्म ऋतु में जल संकट को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनपद के 201 अमृत सरोवरों में एक सप्ताह के भीतर जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने का लक्ष्य तय किया है। सीडीओ ने कहा कि भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों और मवेशियों को पानी के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए सभी अमृत सरोवरों को पानी से भरना जरूरी है। अमृत सरोवरों में पानी की उपलब्धता रहने से बेजुबान पशुओं को पानी की समस्या नहीं होगी और ग्रामीणों को भी राहत मिलेगी। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी खंड विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी और जल निगम के अभियंता अपने-अपने क्षेत्रों में अमृत सरोवरों का निरीक्षण कर तत्काल जलापूर्ति शुरू कराएं। सीडीओ ने चेतावनी दी कि तय समय सीमा में काम पूरा न होने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर योजना का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण के साथ-साथ गर्मी में सभी जीवों को पानी उपलब्ध कराना है। जिला प्रशासन ने पंपिंग सेट, टैंकर और नहरों के माध्यम से सरोवरों को भरने की योजना बनाई है। जिन सरोवरों में पानी कम है, वहां प्राथमिकता के आधार पर जलापूर्ति की जाएगी। प्रशासन का प्रयास है कि एक सप्ताह में सभी 201 अमृत सरोवरों में पर्याप्त जल स्तर बना रहे, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेल कोच आवासीय परिसर में एक हफ्ते में तीन मौतें:सेक्शन इंजीनियर, महिला और 10वीं के छात्र ने लगाई फांसी; पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    गोंडा में सड़क हादसा, एक युवक की मौत:शादी से लौटते समय हादसा, एक घायल अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment