Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में सड़क हादसा, एक युवक की मौत:शादी से लौटते समय हादसा, एक घायल अस्पताल में भर्ती

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले में देर रात हुए एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक शैलेश तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के पीड़ी बंधे के करीब उमरी बेगमगंज जाने वाले मार्ग पर हुआ। शैलेश तिवारी लक्षंन पुरवा डेहरास थाना परसपुर के निवासी थे। इस हादसे में 23 वर्षीय वैभव दत्त तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जो शैलेश के ही गांव के रहने वाले हैं। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरबगंज ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वैभव दत्त तिवारी का इलाज गोंडा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक सवार बोल्डर लदे ट्रक की चपेट में आ गए थे। जानकारी के अनुसार, शैलेश और वैभव एक ही गांव के निवासी हैं। वे देर रात एक शादी समारोह से लौटकर अपने घर जा रहे थे। यह घटना रात करीब 2 बजे हुई, जब बोल्डर लदे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। उमरीबेगमगंज थाने की पुलिस ने बोल्डर लदे ट्रक और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक शैलेश तिवारी के पिता राघव राम तिवारी की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।उमरीबेगमगंज थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि दोनों युवक एक शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी एक ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है। उन्होंने पुष्टि की कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और ट्रक व चालक दोनों को हिरासत में लेकर आगे की जांच की जा रही है। मृतक शैलेश तिवारी के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में 201 अमृत सरोवरों में जलापूर्ति का लक्ष्य:सीडीओ ने पशु-पक्षियों के लिए पानी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
    Next Article
    प्रयागराज में रात की बारिश के बाद सुबह तेज धूप:ठंडक के बाद फिर तपिश, 6°C तक बढ़ा तापमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment