Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में 40 महिलाओं को मोटे अनाज प्रशिक्षण:उत्पाद बनाकर आत्मनिर्भर बनने का मिला अवसर, पास्ता, नूडल्स, बिस्किट बनाना सीखा

    3 hours ago

    1

    0

    अयोध्या जिले आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय ने 40 ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। यह प्रशिक्षण 'उपकार' परियोजना के तहत खाद्य एवं पोषण विभाग द्वारा दिया गया। जिसका उद्देश्य मोटे अनाजों पर आधारित मूल्यवर्धित उत्पादों के माध्यम से महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण करना था। इस कार्यक्रम में शिवनाथपुर, पिठला, बवा और कुमारगंज क्षेत्र की 40 ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों ने भाग लिया। उन्हें मोटे अनाजों से पास्ता, नूडल्स, बिस्किट, केक, इडली, फरा और प्रिमिक्स जैसे विभिन्न उत्पाद बनाना सिखाया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को स्वरोजगार के अवसरों और व्यवसाय शुरू करने के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। उन्हें विश्वविद्यालय परिसर का भ्रमण भी कराया गया, जिससे उन्हें आधुनिक तकनीकों और संसाधनों को समझने का अवसर मिला। समापन सत्र में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर कर्नल बिजेंद्र सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर बधाई दी और कहा कि ऐसे कौशल आधारित कार्यक्रम महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम की संयोजक और सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की अधिष्ठाता प्रोफेसर साधना सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया और प्रशिक्षण की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर कुलपति ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताया। खाद्य एवं पोषण विभाग की सह प्राध्यापक डॉ. अनीशा वर्मा ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस प्रशिक्षण को सफल बनाने में विभाग के शिक्षकों और छात्राओं का विशेष योगदान रहा, जिसमें विश्वविद्यालय के कई वरिष्ठ अधिकारी, प्राध्यापक और शोधार्थी भी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में ROB का स्लैब गिरा,सपा सांसद धरने पर बैठे:घटिया सामग्री का आरोप, तकनीकी जांच और दोषियों पर FIR की मांग
    Next Article
    भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी लापता:सहारनपुर में पत्नी ने गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment