Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में ROB का स्लैब गिरा,सपा सांसद धरने पर बैठे:घटिया सामग्री का आरोप, तकनीकी जांच और दोषियों पर FIR की मांग

    3 hours ago

    1

    0

    चंदौली में बुधवार की देर रात में हावड़ा-गया रेल रूट पर बन रहा रेलवे ओवरब्रिज (ROB) का स्लैब ढलाई के दौरान अचानक गिर गया। इस घटना के बाद निर्माण कार्य में भारी अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही सपा सांसद वीरेंद्र सिंह और विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव मौके पर पहुंच गए। सांसद ने मामले की तकनीकी जांच कराने और पीडब्ल्यूडी, सेतु निगम व ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग किया। इसी मांग को लेकर सांसद मौके पर ही धरने पर बैठ गए। कहा कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होगी, धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित बनौली खुर्द गांव के पास का है। पढ़िए पूरा मामला… बुधवार की देर रात में हावड़ा-गया रेल रूट पर रेलवे ओवरब्रिज (ROB) के स्लैब ढलाई का काम चल रहा था। इसी दौरान स्लैब अचानक गिर गया। जिसमें एक मजदूर गंभीर घायल हो गया। बताया जा रहा है कि यह निर्माण कार्य पिछले एक साल से अधिक समय से चल रहा है। देर रात दो पिलरों के बीच स्लैब की ढलाई के दौरान यह हादसा हुआ। मौके पर रेलवे या संबंधित विभाग के अधिकारी भी तत्काल नहीं पहुंचे, जिससे लोगों में आक्रोश है। बिना इंजीनियर के ढलाई का काम वहीं स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि मौके पर बिना किसी इंजीनियर की मौजूदगी के ढलाई का काम कराया जा रहा था। साथ ही, निर्माण सामग्री भी मानकों के अनुरूप नहीं थी, जिसके चलते स्लैब भरभराकर गिर गया। हादसे में एक मजदूर घायल हुआ है। जिसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना के बाद कार्यदायी संस्था के लोग मौके से गायब हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सपा सांसद वीरेंद्र सिंह और विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव मौके पर पहुंच गए। उनके पहुंचने से पहले ही प्रशासन सक्रिय हो गया और एसडीएम दिव्या ओझा व सीओ देवेंद्र कुमार मौके पर मौजूद रहे। खेत से पानी के रिसाव के कारण स्लैब गिरा एसडीएम दिव्या ओझा ने घटना का कारण खेत से पानी के रिसाव के चलते सपोर्ट पाइप का मिट्टी में धंसना बताया। हालांकि, इस पर सपा सांसद ने कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि प्रशासन दोषियों को बचाने की कोशिश कर रहा है। सांसद ने पूरे मामले की तकनीकी जांच की मांग करते हुए पीडब्ल्यूडी, सेतु निगम और ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इसी मांग को लेकर वह मौके पर ही धरने पर बैठ गए और कहा कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होगी, धरना जारी रहेगा। वहीं, सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह ‘डब्लू’ ने भी सरकार और अधिकारियों पर कमीशनखोरी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि निर्माण के दौरान ही भ्रष्टाचार उजागर हो गया, अन्यथा पुल चालू होने के बाद बड़ा हादसा हो सकता था। सांसद वीरेंद्र सिंह ने यह भी दावा किया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। जबकि प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। फिलहाल मामले को लेकर जांच की बात कही जा रही है, लेकिन घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश हैं। ----------------------------- यह खबर भी पढ़ें वरुण गांधी परिवार के साथ PM मोदी से मिले, लोकसभा में टिकट कटने के बाद पहली मुलाकात, अहम जिम्मेदारी मिल सकती है लोकसभा चुनाव में पीलीभीत से टिकट कटने के बाद भाजपा नेता वरुण गांधी ने पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की। उनकी पत्नी यामिनी और बेटी अनुसूया भी साथ रहीं। सूत्रों के मुताबिक, वरुण ने देश के मौजूदा हालात पर पीएम से चर्चा की। उनका मार्गदर्शन लिया। पीएम ने भी वरुण और उनकी पत्नी से हालचाल पूछा और बेटी को दुलारा। पढ़िए पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    कमिश्नर ने कलेक्ट्रेट का किया औचक निरीक्षण:फाइलों के रखरखाव और सुविधाओं में मिली खामियां, जताई नाराजगी
    Next Article
    अयोध्या में 40 महिलाओं को मोटे अनाज प्रशिक्षण:उत्पाद बनाकर आत्मनिर्भर बनने का मिला अवसर, पास्ता, नूडल्स, बिस्किट बनाना सीखा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment