Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में 720 एकड़ में आकार ले रही ग्रीनफील्ड टाउनशिप:ट्रंक रोड-ड्रेन-सब स्टेशन से बदलेगा क्षेत्र, गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा सरकार को राज्य भवन हेतु भूखण्ड आवंटित

    7 hours ago

    1

    0

    रामनगरी का शहरी विस्तार अब नई रफ्तार पकड़ चुका है। उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद द्वारा विकसित की जा रही ग्रीनफील्ड टाउनशिप परियोजना में बड़े पैमाने पर आधारभूत ढांचे का निर्माण जारी है। कुल 1407 एकड़ प्रस्तावित क्षेत्रफल वाली इस योजना में करीब 720 एकड़ भूमि पर परिषद को भौतिक कब्जा मिल चुका है। सरयू तट के समीप एनएच-27 बायपास पर विकसित हो रही यह टाउनशिप श्री राम जन्मभूमि मंदिर से लगभग 4.5 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। तेजी से बन रहा आधुनिक आधारभूत ढांचा परियोजना के अंतर्गत ट्रंक रोड, ट्रंक ड्रेन, केबल डक्ट, बाह्य विद्युतीकरण, आंतरिक सड़कें, सब-स्टेशन और पंप हाउस जैसे प्रमुख निर्माण कार्य तेजी से चल रहे हैं। इन सुविधाओं के विकसित होने से क्षेत्र में आधुनिक नगरीय ढांचे की मजबूत नींव तैयार हो रही है। परिषद के अधिकारियों के अनुसार यह टाउनशिप पर्यावरण-अनुकूल और योजनाबद्ध शहरी विकास का मॉडल बनेगी। राज्य भवन और धार्मिक-सांस्कृतिक केंद्रों को बढ़ावा योजना में गुजरात, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और गोवा सरकारों को राज्य भवन निर्माण के लिए भूखंड आवंटित किए जा चुके हैं। इसके साथ ही 21 मठ-आश्रमों के लिए भूमि आवंटन से धार्मिक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। होटल निर्माण के लिए 9 प्लॉट भी आवंटित किए गए हैं, जिससे पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में निवेश बढ़ रहा है। आवासीय भूखंडों में निवेशकों की रुचि टाउनशिप के आवासीय खंड में 100 से 200 वर्ग मीटर आकार के लगभग 300 भूखंडों का आवंटन पूरा हो चुका है। अंडरग्राउंड यूटिलिटीज, 36 मीटर चौड़ी सड़कें, ग्रीन-ब्लू कॉरिडोर, वेलनेस हब और हाईटेक सुविधाएं इस योजना की प्रमुख विशेषताएं हैं। परियोजना रेरा पंजीकृत है और आवंटन प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संचालित की जा रही है। स्मार्ट और सस्टेनेबल अयोध्या का विजन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकताओं में शामिल यह परियोजना अयोध्या को स्मार्ट और सोलर सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सौर ऊर्जा, हरित क्षेत्र और जल संरचनाओं के विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है। स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा बल राम मंदिर उद्घाटन के बाद बढ़े पर्यटन और निवेश प्रवाह के बीच यह टाउनशिप रोजगार सृजन, रियल एस्टेट विकास और शहरी सुविधाओं के विस्तार का नया केंद्र बन रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि ‘नव्य अयोध्या’ की अवधारणा को मूर्त रूप देने में यह परियोजना निर्णायक भूमिका निभाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर पुलिस ने फर्जी डिग्री सिडिंकेट का किया भंडाफोड़:14 यूनिवर्सिटी की 900 डिग्रियां बरामद, शहर के 10 वकीलों ने हासिल की थी डिग्रियां
    Next Article
    सहारनपुर में ट्यूबवैल विवाद में 35 बीघा फसल पर संकट:सिंचाई बंद होने से किसान ने एसएसपी से लगाई गुहार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment