Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में ट्यूबवैल विवाद में 35 बीघा फसल पर संकट:सिंचाई बंद होने से किसान ने एसएसपी से लगाई गुहार

    8 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव तिवाया में ट्यूबवैल को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। पुलिस कार्रवाई के बाद ट्यूबवैल पर ताला लगने से किसान राजकुमार की करीब 35 बीघा फसल की सिंचाई बंद हो गई है। गुरुवार को किसान ने एसएसपी से शिकायत कर न्याय की मांग की। राजकुमार ने बताया कि उनके पिता ज्योतिप्रसाद ने खसरा संख्या 227 मि० की जमीन पर कई वर्ष पहले ट्यूबवैल लगवाया था। इससे दोनों भाइयों का परिवार सिंचाई करता था। भाई तेलूराम की मृत्यु के बाद जमीन उनके भतीजों राजबीर, नरेश और ऋषिपाल के नाम दर्ज हो गई। राजकुमार का आरोप है कि भतीजों ने ट्यूबवैल भी अपने नाम दर्ज करा लिया। भूमि बंटवारे का मामला न्यायालय में लंबित है और वर्तमान में राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश में अपील चल रही है। अगली सुनवाई 23 मार्च 2026 को होनी है। किसान का कहना है कि 31 दिसंबर 2025 को ग्राम प्रधान और एक उपनिरीक्षक मौके पर पहुंचे और ट्यूबवैल पर ताला लगवा दिया। इसके बाद से 35 बीघा गेहूं, बरसीम और आम के बाग की सिंचाई बंद है, जिससे फसल खराब होने का खतरा है। उनका आरोप है कि दूसरी ओर विपक्षी पक्ष अपनी फसल की सिंचाई कर रहा है। राजकुमार ने यह भी कहा कि उन्होंने पहले भी ऑनलाइन शिकायत की थी, लेकिन उस पर उचित कार्रवाई नहीं हुई। उनका सवाल है कि जब मामला अदालत में विचाराधीन है, तो सिंचाई क्यों रोकी गई। पीड़ित किसान ने अब एसएसपी से मांग की है कि वाद के निस्तारण होने तक दोनों परिवारों को ट्यूबवैल से सिंचाई का अधिकार दिया जाए।उनका कहना है कि इससे फसल को बचाया जा सकेगा और कानून-व्यवस्था भी बनी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में 720 एकड़ में आकार ले रही ग्रीनफील्ड टाउनशिप:ट्रंक रोड-ड्रेन-सब स्टेशन से बदलेगा क्षेत्र, गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा सरकार को राज्य भवन हेतु भूखण्ड आवंटित
    Next Article
    लखनऊ में सड़क चौड़ीकरण की होगी जांच:राष्ट्र प्रेरणा स्थल के उद्घाटन के दौरान बनी थी, गुणवत्ता पर उठे सवाल; एलडीए ने बनाई जांच कमेटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment