Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में अंबेडकर प्रतिमा स्थापना को लेकर विवाद:अनुमति न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी, प्रशासन रिपोर्ट में नियमों और स्थानीय विरोध का हवाला

    1 hour ago

    1

    0

    जिले में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ग्राम भैसोलिया पोस्ट महबूबगंज, थाना गोसाईंगंज के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर सार्वजनिक भूमि पर अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति मांगी है। ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले 10 वर्षों से अंबेडकर जयंती और शोभायात्रा का आयोजन करते आ रहे हैं और अब गाटा संख्या 34 की खाली जमीन पर प्रतिमा स्थापित करना चाहते हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से पूर्व में दी गई जांच रिपोर्टों में नियमों और स्थानीय विरोध का हवाला देते हुए अनुमति नहीं दी गई। प्रार्थना पत्र के अनुसार, 3 फरवरी 2025 और 7 अगस्त 2025 की जांच रिपोर्ट में प्रतिमा स्थापना को उचित नहीं बताया गया था। वहीं तीसरी जांच में राजस्व व पुलिस टीम की मौजूदगी में स्थल का निरीक्षण कर सीमांकन किया गया, जिसमें दोनों पक्ष संतुष्ट बताए गए हैं। ग्रामीणों का दावा है कि अब कोई विवाद शेष नहीं है और केवल प्रशासनिक अनुमति की आवश्यकता है। अल्टीमेटम और आंदोलन की चेतावनी प्रार्थना पत्र में चेतावनी दी गई है कि यदि सात दिन के भीतर प्रतिमा स्थापना की अनुमति नहीं दी गई, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। संगठन के पदाधिकारियों ने आत्मदाह जैसी कठोर कदम उठाने तक की बात कही है और इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन पर डालने की चेतावनी दी है। संगठन के संस्थापक निर्मल बौद्ध द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में यह भी उल्लेख है कि 18 अप्रैल 2026 को तहसील स्तर पर समाधान का आश्वासन मिला था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासन पर बढ़ा दबाव मामले के तूल पकड़ने के बाद अब जिला प्रशासन पर समाधान निकालने का दबाव बढ़ गया है। यदि समय रहते स्थिति नहीं संभाली गई, तो यह मुद्दा कानून-व्यवस्था की चुनौती बन सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी के दिन दूल्हा गायब, दुल्हन इंतजार करती रही:फिरोजाबाद में फूट-फूटकर रोई; भाई बोला- ममेरी बहन के साथ भाग गया
    Next Article
    जेई की मेज पर बैठकर BJP पार्षद ने नारेबाजी की:कानपुर में बोले- क्षेत्र अंधेरे में है, विधानसभा चुनाव में क्या मुंह लेकर वोट मांगने जाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment