Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेंहदावल सीट पर सपा के जयराम पांडेय बने पहली पसंद:निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद को दोनों बेटे पीछे, भाजपा से राकेश बघेल जनता की पसंद

    1 hour ago

    2

    0

    संतकबीरनगर जिले की मेंहदावल सीट पर निषाद पार्टी विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 53% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। हालांकि निषाद पार्टी में उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद अनिल कुमार त्रिपाठी हैं। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद समाजवादी पार्टी की है। दूसरे नंबर पर भाजपा, तीसरे नंबर पर निषाद पार्टी है, जबकि चौथे नंबर पर बसपा है। पार्टीवार देखें तो निषाद पार्टी में पहली पसंद अनिल कुमार त्रिपाठी हैं। उन्हें 43% लोगों ने पसंद किया है। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद के बेटे प्रवीण और श्रवण को उम्मीदवार के रूप में देखने की इच्छा केवल 2-2 प्रतिशत लोगों ने व्यक्त की। समाजवादी पार्टी से जनता की पहली पसंद के रूप में जयराम पांडेय को 66 प्रतिशत मत मिले। प्रिया पाठक को 29 प्रतिशत और विजय बहादुर यादव को मात्र 2 प्रतिशत लोगों ने उम्मीदवार के तौर पर पसंद किया। भारतीय जनता पार्टी से पसंदीदा उम्मीदवार के सवाल पर पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल को 42 प्रतिशत जनता ने चुना। मदन नारायण सिंह को 36 प्रतिशत और मृगेंद्र त्रिपाठी को 16 प्रतिशत लोगों ने उम्मीदवार बनाने की इच्छा जताई। बसपा से ताबिश खान को 42% लोगों ने पसंद किया है। जय चौबे को 25% लोगों को पसंद किया है। धर्मदेव प्रियदर्शी को 8 प्रतिशत, मोहम्मद अकरम 6 प्रतिशत लोग पसंद किए हैं। अपने विधायक का नतीजा देखिए: कई सीटों पर उम्मीदवारों के चौंकाने वाले नाम, यूपी की 403 सीटों का रिजल्ट … लिंक
    Click here to Read more
    Prev Article
    नगर निगम के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन:गढ़ रोड पर दुकानें टूटने के खिलाफ जताई नाराजगी
    Next Article
    पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 33 करोड़ की अनियमितता:पुस्तक खरीद में नियमों की अनदेखी पर राजभवन ने मांगा स्पष्टीकरण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment