Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में अदा हुई अलविदा जुमा की नमाज:अमन-शांति की मांगी दुआ, ड्रोन व सीसीटीवी से निगरानी

    6 hours ago

    2

    0

    राम नगरी में अलविदा जुमा की नमाज शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदा की गई। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा और ड्रोन व सीसीटीवी के जरिए निगरानी की गई। अयोध्या शहर की टाट शाह मस्जिद में शहर इमाम मौलाना समसुल कादरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की। नमाज के दौरान देश और दुनिया में अमन-शांति के लिए विशेष दुआ की गई। दुनिया में शांति और युद्ध समाप्ति की दुआ नमाज के बाद शहर इमाम मौलाना समसुल कादरी ने कहा कि पूरी दुनिया में शांति और भाईचारे की कामना की गई। उन्होंने बताया कि ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव को लेकर भी अल्लाह से दुआ की गई कि हालात जल्द सामान्य हों और युद्ध जैसी स्थिति समाप्त हो। भारत को बताया भाईचारे का देश मौलाना कादरी ने कहा कि भारत अमन, चैन और भाईचारे का देश है, जहां सभी धर्मों के लोग अपने-अपने त्योहार स्वतंत्रता के साथ मनाते हैं। उन्होंने अयोध्या जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया। कल मनाई जाएगी ईद-उल-फितर शहर इमाम ने बताया कि शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में युवक गिरफ्तार:सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में हाईवे पर बाइक से स्टंट, VIDEO:सीट पर खड़े होकर युवकों ने दिखाया टशन, पुलिस कर रही तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment