Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में हाईवे पर बाइक से स्टंट, VIDEO:सीट पर खड़े होकर युवकों ने दिखाया टशन, पुलिस कर रही तलाश

    5 hours ago

    2

    0

    मुजफ्फरनगर के पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक स्टंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ युवक खतरनाक तरीके से स्टंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लिया है और स्टंट करने वाले युवकों की पहचान करने में जुट गई है। वायरल वीडियो शहर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। इसमें दुपहिया वाहन सवार युवक तेज रफ्तार में स्टंट कर रहे हैं। वे कभी स्टेयरिंग छोड़कर तो कभी सीट पर खड़े होकर, और कभी आगे मडगार्ड पर बैठकर करतब दिखा रहे हैं। इन स्टंटबाजों द्वारा यातायात नियमों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। इस तरह की हरकतें सड़क हादसों का कारण बन सकती हैं, जिससे अन्य यात्रियों की जान को भी खतरा पैदा हो सकता है। ASP सिद्धार्थ के. मिश्रा ने बताया कि वीडियो के आधार पर स्टंटबाजों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि इन युवकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने भी हाईवे पर बढ़ती ऐसी घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में अदा हुई अलविदा जुमा की नमाज:अमन-शांति की मांगी दुआ, ड्रोन व सीसीटीवी से निगरानी
    Next Article
    झांसी में दो बार अदा हुई अलविदा-जुमा की नमाज:अलग-अलग मस्जिदों में जमा हुए 80 हजार लोग, देश की सलामती के लिए मांगी दुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment