Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में बिछड़ी 5 साल की मासूम परिवार से मिली:जल पुलिस-SDRF ने खोजकर सौंपा, बिहार से दर्शन करने फैमिली आई थी

    5 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में जल पुलिस और एसडीआरएफ की तत्परता से 5 साल की मासूम बच्ची अपने परिवार से मिल सकी। बुधवार सुबह सरयू घाट क्षेत्र में एक बच्ची अपने परिजनों से बिछुड़ गई थी। वह रोते हुए इधर-उधर भटक रही थी। सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तुरंत सक्रिय हो गई। सोहनी शर्मा पुत्री उदय कुमार शर्मा, उम्र करीब 5 वर्ष, निवासी भोफहाता पोस्ट पचपेड़ा, थाना मीरगंज, जिला गोपालगंज (बिहार), अपने परिवार के साथ अयोध्या दर्शन के लिए आई थी और भीड़ के दौरान परिजनों से अलग हो गई थी। इस दौरान जल पुलिस प्रभारी रूबे प्रताप मौर्य, एसडीआरएफ के एसआई नर्वदेश्वर मिश्र, कॉन्स्टेबल नित्यानंद यादव, कॉन्स्टेबल लालमणि और कॉन्स्टेबल कृष्णा कुमार ने आसपास के घाटों और क्षेत्रों में खोजबीन शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद बच्ची के परिजनों का पता लगाकर उसे सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। अपनी बेटी को सुरक्षित पाकर परिजन भावुक हो उठे और जल पुलिस व एसडीआरएफ टीम का आभार जताया। वहीं, मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने भी टीम के इस मानवीय कार्य की सराहना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा पुलिस ने 446 वाहन चालान किए, 26 सीज:नंबर प्लेट छिपाने और यातायात नियमों के उल्लंघन पर 10.91 लाख का जुर्माना
    Next Article
    प्रयागराज में Phonepe कर्मचारियों का वेतन कटौती पर प्रदर्शन:3 महीने की सैलरी काटने का आरोप, IRTP सिस्टम खत्म करने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment