Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में बजरंग दल का प्रदर्शन:लव जिहाद, धर्मांतरण व लैंड जिहाद के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    2 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने लव जिहाद, लैंड जिहाद और जबरन धर्मांतरण जैसे मुद्दों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। महिलाओं की सुरक्षा और धर्मांतरण पर सख्ती की मांग प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं और युवतियों के शोषण, छलपूर्वक संबंध और जबरन धर्मांतरण के मामलों में वृद्धि चिंता का विषय है। उन्होंने ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। अवैध कब्जों को बताया सुरक्षा के लिए खतरा कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक और सरकारी जमीनों पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को राष्ट्रीय सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था के लिए खतरा बताया। ज्ञापन में इन कब्जों को हटाने के लिए तत्काल अभियान चलाने की मांग की गई। “समाज में शांति और कानून व्यवस्था जरूरी” संगठन मंत्री अभिषेक सिंह ने कहा कि समाज में शांति, सुरक्षा और सामाजिक समरसता बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि राष्ट्रविरोधी और समाज विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। व्यापक अभियान चलाने की मांग ज्ञापन में मांग की गई कि संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। इस दौरान महानगर के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने एक स्वर में प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विधायक ने 36.80 करोड़ की 4 सड़कों का शिलान्यास किया:विनय वर्मा ने कहा- विकास के लिए मजबूत सड़क नेटवर्क जरूरी
    Next Article
    तोधकपुर और विनायकी में 2 करोड़ की जमीन पर कब्जा:KDA ने बुलडोजर से ढहाया निर्माण, दोबारा अतिक्रमण करने पर होगी रिकवरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment