Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में बेकाबू ई-रिक्शा पलटने से महिला की मौत:बीकापुर में सड़क हादसा, परिवार में शोक

    4 hours ago

    1

    0

    तारुन थाना क्षेत्र के शिवनाथा गौरा गांव की 58 वर्षीय महिला की मंगलवार को बीकापुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को शव गांव पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों में दुख का माहौल छा गया। मृतका की पहचान स्वर्गीय गंगाराम वर्मा की पत्नी कमला देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, कमला देवी किसी काम से ई-रिक्शा से बीकापुर जा रही थीं। पिपरी-जलालपुर मार्ग पर दशरथपुर पेट्रोल पंप के पास ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में कमला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बुधवार को शव गांव पहुंचने पर परिजनों का हाल बेहाल हो गया। कमला देवी अपने पीछे एक पुत्री ललिता और एक पुत्र विशाल वर्मा छोड़ गई हैं, दोनों विवाहित हैं। परिजनों ने बताया कि लगभग छह महीने पहले ही उनके पति का भी निधन हो गया था। जिला पंचायत सदस्य तारुन द्वितीय हरिश्चंद्र निषाद ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के प्रति अधिक सतर्कता बरतने की अपील की, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके। ग्रामीणों ने कमला देवी को मिलनसार स्वभाव की महिला बताया। थानाध्यक्ष तारुन क्षेत्र के अनुसार, मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    28 घंटे मौत से जूझती रही राखी ने तोड़ा दम:भाई बोला–मैंने ही मारी गोली, किसी का कोई दोष नहीं, परिवार की इज्जत दांव पर लगी थी, मैं सरेंडर कर रहा हूं
    Next Article
    बागपत SP सूरज राय ने किए कई ट्रांसफर:दो इंस्पेक्टर और 20 दरोगा के कार्यक्षेत्र बदले, सुरक्षा मजबूत करने का लक्ष्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment